Hindi News

indianarrative

बिहार में बाढ़ की मार, नई नवेली दुल्हन को दुल्हे ने कंधे पर उठा कर नदी कराया पार, वीड‍ियो हुआ वायरल

नई नवेली दुल्हन को कंधे पर लेकर नदी पार करता द‍िखा दूल्हा

बिहार के कई जिलों में बाढ़ का पानी घूस गया है। लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है। शादी ब्याह में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीड‍िया पर एक वीड‍ियो तेजी से वायरल हो रहा है ज‍िसमें एक दूल्हा, अपनी नई नवेली दुल्हन को कंधे पर लेकर नदी पार करता द‍िख रहा है। यह वाकया ब‍िहार के क‍िशनगंज ज‍िले का है।

क‍िशनगंज में दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के सिंघीमारी कनकई नदी के पलसा घाट से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा जिसमें एक दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को अपने कंधे पर लेकर नदी पार करते दिख रहा है। यह मामला शनिवार का है। प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी क्षेत्र के लोहागाड़ा गांव से बारात पलसा गांव गया हुआ था। रविवार को वापस बारात से लौटते वक्त आधी नदी में नाव पार कर कम पानी वाले नदी की धारा पर दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को कंधे में लेकर नदी पार कर रहा था जिसका किसी ने वीडियो बना लिया। 

बता दें क‍ि पलसा सीमावर्ती गांव है, उसके बाद नेपाल है जिस कारण अब तक कनकई नदी पर पुल नहीं बन पाया। कनकई नदी पार सीमावर्ती क्षेत्र का पलसा गांव है, जहां तक जाने के लिए 6 महीने नाव और 6 महीने चचरी पुल का सहारा लेना पड़ता है।