Hindi News

indianarrative

Holika Dahan 2021: 28 मार्च को मनाया जाएगा होलिका दहन, इस समय है शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2021

देशभर में 29 मार्च को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। और 28 मार्च को हलिका दहन किया जाएगा, होलिका दहन दीपक और छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है, जिसमें होली के एक दिन पहले यानी पूर्व संध्या को होलिका का संकेतिक रूप से दहन किया जाता है।
 
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
 
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 28 मार्च को सूर्यास्त से लेकर मध्यरात्रि 12 बजाकर 40 मिनट तक रहेगा। वहीं, रात के 2 बजकर 38 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगा। होली को लेकर लोगों में भारी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। हर तरफ चहल पहल देखने को मिल रही है। हालांकि, इस कोरोना महामारी की वजह से लोग अधिक सतर्कता बरतते भी दिखाई दे रहे हैं। देश के कई हिस्सों में होलिका दहन करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि इसबार होलिका दहन के मौके पर लोगों की अधिक भीड़ देखने को नहीं मिलेगी।
 
दान पुण्य और शाही स्नान का भी बन रहा है योग
 
28 मार्च को शाही स्नान और दान पुण्य का भी योग बन रहा है। इस दिन सुबह उठकर स्नान करने से यश की प्राप्ति होगी। साथ ही दान करने से पुण्य भी मिलेगा। कहा जाता है कि इश दिन होलिका दहन के घुएं से शुभ फल मिलने की संभावना रहती है। साथ ही मन से बुराइयां भी दूर होती हैं। इस दिन गरीबों को खाना खिलाने से सुख समृद्धि बनी रहती है।