Hindi News

indianarrative

मशहूर शायर राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मशहूर शायर राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मशहूर शायर राहत इंदौरी की आज दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई. वह 70 वर्ष के थे. उनका कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया था.

उन्होंने अपने कोरोना टेस्खुट के बारे में खुद ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी थी, जिसमें लिखा था,  'कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं, दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं. एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी."

कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है.ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूँ
दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूँ

एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी.

— Dr. Rahat Indori (@rahatindori) August 11, 2020

उनकी मृत्यु की ख़बर से देश भर में शोक की लहर है. कई गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

My heartfelt condolences at the sudden demise of renowned Urdu poet #RahatIndori ji. The country has lost an eminent shayar. May the Almighty give strength to his family members, friends & fans to bear this loss. May his soul rest in peace.

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 11, 2020

हे ईश्वर ! बेहद दुखद ! इतनी बेबाक़ ज़िंदगी और ऐसा तरंगित शब्द-सागर इतनी ख़ामोशी से विदा होगा,कभी नहीं सोचा था ! शायरी के मेरे सफ़र और काव्य-जीवन के ठहाकेदार क़िस्सों का एक बेहद ज़िंदादिल हमसफ़र हाथ छुड़ा कर चला गया ?? https://t.co/pgJkLSoOPB

— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) August 11, 2020

उर्दू शायरी के विख्यात शायर राहत इंदौरी जी के निधन का समाचार दुखद है। अपनी रचनाओं से श्रोताओं के मन में उत्साह भरने वाले रचनाकार का जाना कला जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर उन्हें अपनी शरण में ले और उनके परिजनों को संबल प्रदान करे।
ॐ शांति!

— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) August 11, 2020

“अब ना मैं हूँ ना बाक़ी हैं ज़माने मेरे,
फिर भी मशहूर हैं शहरों में फ़साने मेरे…”

अलविदा, राहत इंदौरी साहब।

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 11, 2020

राहत इंदौरी साहब के इंतक़ाल की ख़बर सुनकर गहरा दुख हुआ। वो आज के दौर के सबसे बड़े शायर थे , बेवाक तरीके से अपनी बात रखते थे। दुआ करता हु की ख़ुदा उनके परिवार और चाहने वालों को इस दुख को सहने की ताकत दे। #RahatIndori

— Syed Shahnawaz Hussain (@ShahnawazBJP) August 11, 2020

मशहूर शायर राहत इंदौरी साहब के निधन की खबर जानकर बेहद दुख हुआ। आज देश ने एक महान शख़्सियत को खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 11, 2020

राहत इंदौरी अपने बेबाक अदांज़ और बेहतरीन शायरी के लिए जाने जाते रहे हैं. वे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल रहे हैं. उन्होंने कई फिल्मों के लिए भी गीत लिखे. राहत इंदौरी का असली नाम राहत कुरैशी था, उनके पिता रफतुल्लाह कुरैशी कपडे की मिल में काम करते थे. शेरो -शायरी के अतिरिक्त राहत इंदौरी ने 15 से अधिक फिल्मों के लिए गीत भी लिखे, जिनमें मुन्नाभाई MBBS, मिशन कश्मीर, मर्डर, घातक जैसी कई फ़िल्में शामिल हैं.

उन्होंने आधा दर्जन से अधिक किताबें भी लिखीं जिनमें 'चाँद पागल है', 'मेरे बाद' और नाराज़ शामिल है..