Hindi News

indianarrative

ये शहर कहलाता है ‘Blue City Of India’, क्यों है सभी घरों का रंग नीला? वजह है बेहद खास

Blue City Of India

Blue City Of India: भारत विविधताओं का देश है, यहां हर धर्म के लोग रहते हैं। यहां की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर हर धर्म के लोग रहते हैं। यहां आपको हर राज्य में अलग-अलग संस्कृति देखने को मिलेगी। भारत के हर शहर की अपनी एक अलग खासियत है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं,जैसे जयपुर को ‘इंडिया की पिक सिटी’ कहां जाता है। मगर आज हम आपको आपको भारत की ब्लू सिटी कहे जाने वाले शहर के बारे में बताएंगे। यह शहर वाकई अपने आप में काफी दिलचस्प है। यहां की खूबसूरती का नजारा देखते ही बनता है। खासतौर पर सुबह और शाम के वक्त इस शहर की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। इस शहर के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। यदि आपको भी नहीं पता कि कौन-सा शहर भारत की पिक सिटी कहलाता है तो पढ़े यह खबर…

ब्लू सिटी ऑफ इंडिया

भारत की पिंक सिटी जयपुर राजस्थान राज्य में है, लेकिन भारत की ब्लू सिटी कहलाने वाला शहर भी इसी राज्य में है। इस शहर का नाम जोधपुर है। जी हां, जोधपुर को भारत की Blue City कहा जाता है। जोधपुर राजस्थान का एक खूबसूरत शहर है, जो अपने रंग की वजह से बहुत फेमस है। इस शहर की खूबसूरती उस समय अपने चरम पर होती ही, जब सुबह के समय सूरज निकलता है और शाम के समय छिपता है।

ये भी पढ़े: इस देश में हर साल होता है राष्ट्रपति का चुनाव, नाम जानकार रह जाएंगे हैरान

550 सालों से अधिक पुराना है ये शहर

नीले शहर के नाम से जाना जाने वाले इस खूबसूरत शहर को करीब 558 सालों पहले राव जोधा ने बसाया था। राव जोधा राठौड़ समाज के मुखिया थे और सन 1459 में उन्होंने इस शहर की खोज की थी, राव जोधा जोधपुर के 15वें राजा थे।

ब्लू सिटी क्यों कहते हैं ?

जोधपुर को ब्लू सिटी कहे जाने के पीछे की वजह यहां का घर हैं। इस शहर में मौजूद सभी घरों नीले रंग से रंगा गया है। यहां तक कि महलों में भी नीलें रंग के ही पत्थर लगे हुए हैं।रेगिस्तान के बीच बसा यह शहर पहले मारवाड़ के नाम से भी जाना जाता था। जानकारों का कहना है कि घरों पर नीला रंग होने का मुख्य कारण इस रेतीले शहर में पड़ने वाली भयंकर गर्मी है। तपती गर्मी से बचने के लिए यहां घरों को नीले रंग से पेंट किया गया है। दूर से देखने पर ये शहर ऐसा लगता है मानो पूरा शहर ही नीले रंग से नहाया हो।