Hindi News

indianarrative

RBI के ऐलान के बाद शेयर बाजार में बंपर उछाल, अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

Share Market Update

आज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आरबीआी कोरोना की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई घोषणाएं की जिसका असर शेयर मार्केट में देखा गया। बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 424.04 अंक (0.88 फीसदी) ऊपर 48,677.55 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 121.35 अंक (0.84 फीसदी) की बढ़त के साथ 14,617.85 के स्तर पर बंद हुआ।

RBI की घोषणाओं के बाद बाजार में उछाल

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रसार को देखते हुए व्यापक और त्वरित कार्रवाईयों की आवश्यकता है। जनवरी से मार्च के दौरान खपत बढ़ी है। RBI ने मार्च 2022 तक कोविड-19 से संबंधित स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 50,000 करोड़ रुपए की विशेष लिक्विडिटी सुविधा की घोषणा की। इसके जरिए बैंक रेपो रेट पर वैक्सीन मैन्युफैक्चर्स, वैक्सीन ट्रांसपोर्ट, निर्यातकों को आसान किस्तों पर लोन उपलब्ध कराएंगे। इसके अतिरिक्त अस्पतालों, हेल्थ सर्विस प्रोवाइडर्स को भी इसका लाभ मिलेगा।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की तरफ नजर दौड़ाए तो आज यूपीएल, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और कोट महिंद्रा पैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एसबीआई लाइफ, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अडाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।