Hindi News

indianarrative

कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट के बीच जारी हो गया Petrol Diesel नया रेट- देखें 67 दिनों बाद महंगा हुआ या सस्ता?

कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट के बाद जारी हुआ पेट्रोल-

दिवाली के मौके पर केंद्र सरकार ने जनता को बड़ा तोहफा देते हुए पोट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की थी। जिसके बाद अलग-अलग राज्य सरकारों ने भी अपने अनुसार तेल के दामों में कटौती कर जनता को राहत दी। किसी राज्य में 5 रुपए सस्ता हुआ तो कहीं पर 7 या 9 रुपए तक सस्ता हुआ। तेल की कीमतों में कटौती के बाद जनता को काफी राहत मिली क्योंकि, तेल के दाम कई जगह 115 रुपए से ऊपर भागने लगे थे। इस बीच केच्चे तेल के दामों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है जिसके बाद माना जा रहा है कि, तेल दामों में एक बार फिर से सरकार कटौती कर सकती है।

यह भी पढ़ें- इस कंपनी के Share खरीदने वाले हुए मालामाल, एक लाख के बदले मिले 3.37 करोड़ रुपये- देखें कैसे

कच्चे तेल की कीमतें आज लगातार दूसरे दिन भी सुस्ती दिखाई दे रही हैं। शनिवार के बाद आज रविवार को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद भारत की टॉप ऑयल कंपनियों ने रविवार, 8 जनवरी के लिए पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के नए भाव जारी कर दिए हैं और इसमें आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रेल-डीजल के दाम देशभर में आज भी स्थिर हैं और यह 67वां दिन है जब तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती, मिलेगा 100 रुपये से ज्यादा सस्ता

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में लगातार दूसरे दिन भी सुस्ती देखने को मिल रही है। इससे पहले इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दामों में लगातार कई दिनों तक अच्छी-खासी तेजी दर्ज की गई थी। आज WTI Crude की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शनिवार को ये 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 78.90 डॉलर पर पहुंच गई थीं, जो रविवार को भी इसी पर स्थिर है। दूसरी ओर, Brent Crude की कीमतें भी आज वही रही। ये कीमतें शनिवार को 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 81.75 डॉलर हो गई थीं, जो शुक्रवार को 82.53 डॉलर थीं। देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 95.41 रुपये/लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये/लीटर है। मुंबई में आज पेट्रोल की कीमतें 109.98 रुपये/लीटर है और डीजल के दाम 94.14 रुपये/लीटर है।