Hindi News

indianarrative

Gold Price: सोने के कीमतो में भारी गिरावट, देखिए आपके शहर में कितना है 10 ग्राम Gold का दाम

सोने के दामों में भारी गिरावट

कोरोना महामारी का असर सोने पर भी पड़ा है, जिसकी वजह से पिछले साल के मुकाबले सोना इस साल काफी सस्ता बिक रहा है। एक समय में लगभग 10हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। जानकारों की माने तो इस वक्त सोना खरीदने या फिर इसमें निवेश करने का सबसे अच्छा मौका है। पिछले कुछ दिनों से सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी है। गुरुवार को भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर 5अगस्त को 10ग्राम के भाव 0.09फीसदी की गिरावट के साथ 47,847रुपये पर आ गया। वहीं चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई है।

गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई। हाजिर सोना 0110 GMT की गिरावट के साथ 0.1%गिरकर 1,810.50डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.1%की गिरावट के साथ 1,812.40डॉलर पर बंद हुआ था। बुधवार को करीब तीन सप्ताह के शिखर को छूने के बाद चांदी 0.1%गिरकर 25.33डॉलर प्रति औंस पर आ गई। पिछले साल के मुकाबले फिलहाल सोना 8,200रुपए सस्ता मिल रहा है।

आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 10 रुपये की गिरावट के साथ 46,950 रुपये पर आ गया है। चांदी कल की तुलना में 400 रुपये की बढ़त के साथ 68,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही। राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव 47,040 रुपये है। मुंबई में 10 ग्राम सोना 46,950 रुपये पर बिक रहा है। इसके साथ ही विशेषज्ञों की माने तो आने वाली समय में सोना और महंगा होने वाला है। इसके साथ ही अगले 5 साल में सोने की कीमतें 90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर सकती हैं।