Hindi News

indianarrative

Gold-Silver के भाव गिरते ही जमकर होने लगी खरीदारी- 10 ग्राम सोने का रेट हुआ अब इतना

महीने के शुरुआत में सोने-चांदी के दामें में भारी गिरावट

सोने चांदी के दामों में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ समय से सोने के दामों में बढ़ोतरी देखी गई थी लेकिन अब एक बार फिर से सोना सस्ता होने लगा है। ऐसे में अगर आप खरिदारी का प्लान बना रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय होगा। साथ ही अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो भी यह आपके लिए अच्छा समय है।

आज महीने के शुरुआत में 1सितंबर 2021को चांदी 515रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,129रुपए प्रति 10ग्राम पर बंद हुआ था। और चांदी 62,336रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने के दाम घटे हैं। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में महज 6रुपये प्रति 10ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव आज 46,123रुपये प्रति 10ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ।

चांदी की कीमत की बात करें तो आज चांदी के दामों में भारी गिरावट आई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के दाम 515रुपए तक गिरे हैं। इसके साथ ही चांदी अब 61,821रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही हैं। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 23.82डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

यहां अब भी मिल रहा सस्ता सोना

इस वक्त अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल सही समय होगा। क्योंकि, इस वक्त पिछले साल के मुकाबले सोना करीब 8000 रुपए से भी ज्यादा सस्ता मिल रहा है। इसके साथ ही सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) स्कीम की छठी सीरीजी की भी आज से शुरुआत हो गई है। जिसके तहत आपको सोना मार्केट रेट से सस्ता मिलेगा और यह निवश करने के लिए सबसे सुरक्षित जगह है।