Hindi News

indianarrative

अगर ले रखी है LIC की पॉलिसी तो पढ़ लें यह खबर- नहीं किया ऐसा तो Claim लेने में होगी परेशानी

LIC पॉलिसी होल्डर्स के लिए जरूरी सूचना

सभी LIC पॉलिसी होल्डर्स के लिए एक जरूरी सूचना जारी की गई है। LIC ने इस बारे में ट्वीट करते हुए अपने पॉलिसी होल्डर्स को जानाकीर दी है। LIC द्वारा सूचना के मुताबिक अब पॉलिसी होल्डर्स को यह काम करना जरूरी हो गया है वरना क्लेम लेने में आपके परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, अब पॉलिसी के साथ पैन कार्ड को लिंक करना जरूरी है। एलआईसी (LIC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी है। सरकार ने सरकार ने PAN और आधार लिंकिंग की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2021 तय की है। कुछ ऐसा ही नियम मार्केट रेगुलेटर सेबी ने भी तय किया है और निवेशकों से 30 सितंबर तक अपने पैन को आधार से लिंक करने को कहा है। इसी तरह एलआईसी को भी पैन से लिंक करने को कहा है।

ऐसे करे ऑनलाइन लिंक

पैन लिंक करने के लिए सबसे पहले LIC की साइट पर पॉलिसी की लिस्ट के साथ पैन की जानकारी दें।

फिर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।

LIC की ओर से उस मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।

फॉर्म सबमिट होने के बाद रजिस्ट्रेशन रिक्वेस्ट के सफल होने का मैसेज मिलेगा।

अब आपको पता चल जाएगा कि आपका पैन पॉलिसी के साथ लिंक हो गया है।

ऐसे चेक करें पॉलिसी का स्टेटस

अगर आप घर बैठे अपने पॉलिसी का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो यह बहुत ही आसान है। ऑनलाइन जानाकीर के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.licindia.in/ जाएं, यहां स्टेटस जानने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें आपको अपनी जन्मतिथि, नाम, पॉलिसी नंबर डालना होगा। एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद आप कभी भी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। ध्यान रहे इसके लिए कोई चर्ज नहीं किया जाता है।

इसके साथ ही अगर आपक अधिक जानाकारी के लिए 022 6827 6827 पर फोन कर सकते हैं। साथ ही 9222492224 नंबर पर LICHELP <पॉलिसी नंबर> लिखकर मैसेज भी भेज सकते हैं।

SMS की भी है सुविधा

LIC अपने पॉलिसी होल्डर्स को स्टेटस जानने के लिए SMS की भी सुविधा देता है। इसके लिए आपको 56677 पर SMS भेजना होगा। अगर आपको पॉलिसी का प्रीमियम जानना है तो आप ASKLIC PREMIUM टाइप कर 56677 नंबर पर SMS भेज सकते हैं। इसके अलावा अगर पॉलिसी लैप्स हो गई है तो इसके लिए ASKLIC REVIVAL टाइप कर SMS करना होगा।