Hindi News

indianarrative

Petrol-Diesel का जारी हुआ लेटेस्ट रेट, देखिए आपके शहर में कितना हुआ महंगा?

जारी हुआ Petrol-Diesel का लेटेस्ट रेट

पिछले कुछ समय से पेट्रोल-डीजल जितना महंगा हुआ है उसके बारे में शायद किसी ने कभी सोचा नहीं होगा कि इतना जल्दी तेल के भाव ऊपर चले जाएंगे। इस वक्त पेट्रल कई शहरों में 110 रुपए प्रति लीटर से भी ज्यादा में बिक रहा है। वहीं, डीजल भी बहुत जल्द ही सेंचुरी लगाने वाला है। आईए जानते हैं आज पेट्रेल-डीजल की कीमतों कितना हुआ बदलाव।

दरअसल, आज भी आम जन के लिए राहत है, सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार आज 20वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पिछले महीने में 17 जुलाई के बाद से डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इस दिन पेट्रोल की कीमत 29 से 30 पैसे तक बढ़ी थी। इसके बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपये और डीजल 97.45 रुपये प्रति लीटर है।

बताते चलें कि, रेजाना सुबह 6 बजे तेल की कीमतों में बदलाव होता है। पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

इन राज्यों में पेट्रोल 100 के पार

इस वक्त देश के कम से कम 19 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार चली गई है। महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, लद्दाख, बिहार, केरल, पंजाब,सिक्किम और नागालैंड शामिल है।

ऐसे चेक करें नया रेट

पेट्रोल डीज़ल के नया रेट जानने के लिए आप घर बैठे अपने फोन के जरिए पता लगा सकते हैं। इसके लिए आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर पेट्रोल-डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं। आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा। उदाहरण के तौर पर अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा।