Hindi News

indianarrative

Share Market में छाई सुस्ती- सेंसेक्स में 1100 अंकों की गिरावट- देखिए आपने शेयरों का हाल

Share Market में छाई सुस्ती

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की खराब शुरुआत हुई, इसके साथ ही गिरावट की सिलसिला जारी है। BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 287.16 अंक या 0.48 फीसदी की गिरावट साथ 59,348.85 के स्तर पर खुला। इसके साथ ही एनएसई के निफ्टी में भी कमजोरी देखने को मिली है। सेंसेक्स में भारी गिरावट के बाद 30 शेयरों वाला सूचकाक अब तक करीब 500 अंक से ज्यादा टूट चुका है और गिरावट का सिलसिला अभी जारी है।

यह भी पढ़ें- आम आदमी को फिर मिल सकती है बड़ी राहत- इतने रुपए सस्ता हो सकता है Petrol-Diesel

दोहपर के आंकड़े की ओर नजर डाले तो दोपहर 12:15 पर सेंसेक्स 1121.69 से अधिक की अंको की गिरावट के साथ 58,514.32 पर ट्रेड कर रहा था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक 5.49 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल ही। रिलायंस के शेयर 4.17 प्रतिशत नीचे लुढ़क गए हैं। वहीं निफ्टी 319.25 अंकों की गिरावट के साथ 17,455.55 अंकों पर ट्रेड कर रहा था।

सुबह सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक 3.34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बजाज फाइनेंस, एलटी टाइटन, HDFC, डॉ रेड्डी के शेयर में भी आज गिरावट आई है। इन सब के बीच भारतीय एयरटेल सुबर हरे निशान के ऊपर पर कारोबार कर रहा था साथ ही इंडसंइड बैंक, एनटीपीसी, हिन्दुस्तान यूनिलीवर की भी शुरुआत पॉजिटिव रही।

यह भी पढ़ें- Retirement का कर लें अभी से प्लान, LIC लाया गजब का स्कीम

पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो, गुरुवार को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। घरेलू शेयर बाजार के साथ ही एशियाई मार्केट में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। गुरुवार को BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 372.32 अंकों की फिसलकर 59,636.01 और निफ्टी 133.85 अंकों की गिरावट के साथ 17,764.80 पर बंद हुआ था।