Hindi News

indianarrative

आमिर खान की ‘बेटी’ का हिजाब विवाद पर फूटा गुस्सा, दिया ऐसा बयान कि छिड़ गई ट्विटर पर जंग

Courtesy Google

कर्नाटक से उठा हिजाब विवाद पूरे देश में फैल चुका है। हिजाब पहनने पर देश भर की कई औरतें अपनी-अपनी राय रख रही हैं। इस मामले में बॉलीवुड सितारें भी अपना पक्ष रख रहे हैं। कंगना रनौत से लेकर जावेद अख्तर तक कई कलाकार ने खुलकर बयान-बाजी की है। अब इसी कड़ी में दंगल गर्ल जायरा वसीम ने पोस्ट किया है। जायरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कर्नाटक के स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध की निंदा करते हुए एक लंबा पोस्ट शेयर किया।

यह भी पढ़ें- धमाकों से भारत को दहलाने की साजिश रच रहा दाऊद इब्राहिम, यहां से हो रही है फंडिंग

जायरा ने हिजाब को भगवान के लिए एक दायित्व बताते हुए कहा- 'मैं, एक महिला के रूप में, जो कृतज्ञता और विनम्रता के साथ हिजाब पहनती है, इस पूरी व्यवस्था का विरोध करती हूं, जहां महिलाओं को केवल एक धार्मिक प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए रोका और परेशान किया जा रहा है। मैं भी हिजाब पहनती हूं। मैं इस सिस्टम का विरोध करती हूं जहां महिलाओं को ऐसा करने से रोका जा रहा है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। यह अन्याय है जो उन महिलाओं पर किया जा रहा है। आप उन्हें लिमिट में बांध रहे हैं, मजबूर करने की कोशिश कर रहे हैं। ये आपका अजेंडा को बढ़ावा देने जैसा है।'

यह भी पढ़ें- एक साथ दस 'कोहली' को देख चकराया फैंस का दिमाग, Zoom करके भी नहीं दिखे असली विराट

जायरा ने आगे लिखा- 'वह हिजाब में नहीं आपने जो सिस्टम बनाया है उनमें कैद हैं। अगर ये पक्षपात नहीं तो और क्या है? इसे महिला सशक्तिकरण का नाम दिया जा रहा है, अपनी चाहतों पर एख मुखौटा चढ़ाया जा रहा है। ये बहुत दुख की बात है।' आपको बता दें कि ज़ायरा वसीम ने 2019 में  ही फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कर दिया था। अब उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। वहीं उनका यह लंबा चौड़ा पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने काफी कुछ लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए खुलकर हिजाब का सपोर्ट किया है।