Hindi News

indianarrative

Aishwarya Rai की बहन बन काजल अग्रवाल रातोंरात बनी स्टार, बैकग्राउंड डांसर से शुरु किया था करियर आज है इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन

photo courtesy google

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। उनका जन्म मुंबई में 19 जून 1985 को हुआ। उनकी अपनी स्कूली पढ़ाई सेंट एन हाई स्कूल से की और जय हिंद कॉलेज से मास मीडिया की डिग्री हासिल की। काजल को हमेशा से ही डांस और एक्टिंग का शौक था जिसके चलते उन्होंने बतौर डांसर अपने करियर की शुरुआत की। वो फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर हुआ करती थी। साल 2004 की बॉलीवुड फिल्म 'क्यूं हो गया ना' में उन्होंने ऐश्वर्या राय की छोटी बहन का रोल निभाया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

इस फिल्म के बाद उन्हें कुछ फिल्में मिलने लगी। काजल 'सिंघम', 'स्पेशल 26' और 'दो लफ्जों की कहानी' जैसी फिल्मों में नजर आई थी। इसके अलावा, उन्होंने तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। काजल का कहना भी है कि वे हिंदी फिल्में तो करती ही रहेंगी लेकिन तमिल और तेलगु फिल्मों में काम करना कभी नहीं छोड़ेगी, क्योंकि यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई थी। काजल फिल्म के लिए एक करोड़ से ज्यादा फीस लेती है। फिल्मों में आने से पहले काजल ने कई विज्ञापनों में भी काम भी किया। काजल अग्रवाल एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में सिलेब्रिटी क्रिकेट लीग का प्रतिनिधित्व करती है। आज वो एक लग्जरी लाफस्टाइल जीती है।

 

काजल के पास कई लग्जरी कारें भी हैं। इनमें बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर, मिनी कूपर और ऑडी जैसी लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। यही नहीं, उनके पास दो आलीशान घर हैं। जहां एक मुंबई में है तो वहीं दूसरा हैदराबाद में है और इन घरों में सुख-सुविधा का हर एक सामान मौजूद है। इन दोनों बंगलों की कीमत करोड़ों में है। संपत्ति की बात करें तो काजल लगभग 66 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन है। काजल अग्रवाल ने उद्योगपति गौतम किचलू के साथ 30 अक्टूबर 2020 को शादी रचाई थी। काजल अपने पति गौतम के साथ अक्सर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है।