Hindi News

indianarrative

अजय देवगन के साथ फिर कोई हादसा या कुछ और, बंदूक ताने लोगों की तस्वीरें आयी सामने!

photo courtesy DVV Entertainment

बालीवुड के सिंघम को घेरे हुए लोग उन पर बंदूक ताने हुए हैं। यह तस्बीर उनके बर्थडे के दिन ही सामने आई है। लोगों में इस तस्बीर को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। उनके प्रशंसक चाहते हैं कि इस पोस्टर की सच्चाई सामने आए…तो सुनिए जनाब पोस्टर की सच्चाई सामने आ चुकी है। ये पोस्टर उनकी आने वाली फिल्म RRR का है। फिल्म निर्माता निर्देशक राजमौली ने यह पोस्टर अजय देवगन के बर्थडे पर जारी किया है>

 

एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' चर्चाओं में बनी हुई हैं। इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में नजर आने वाले है। फिल्म में अजय देवगन का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। ये फर्स्ट लुक अजय देवगन के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया। राजामौली ने बर्थडे गिफ्ट के तौर पर फिल्म आरआरआर से मोशन पोस्टर शेयर किया। जिसमें आपको अजय देवगन का दमदार अंदाज दिखने को मिलेगा। पोस्टर में आप देख सकते है कि अजय देवगन शॉल ओढ़े हुए रेगिस्तान के बीचों बीच खड़े है और उनके आस-पास काफी लोग नजर आ रहे है, जिन्होंने उनपर बंदूक तानी हुई है।

वीडियो में बैकग्राउंड में आवाज सुनाई दे रही 'लोड एम शूट'… मोशन पोस्टर रिलीज होने के बाद लोग फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अजय देवगन अपने लुक से हर बार फैंस की तारीफ लूटने का काम करते है। फिर चाहे उनका सिंघम लुक हो या फिर तान्हाजी वाला लुक, अपने हर लुक में वो दमदार नजर आए है और उन्हें देख लोगों ने जमकर तालियां बजाई है। आपको बता दें कि 'आरआरआर' 1920के दशक के क्रांतिकारियों अल्लूरी सीतारामा राजू और कोमाराम भीम की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। ये फिल्म अजय देवगन की पहली तेलुगु फिल्म है। 

फिल्म में राम चरण, आलिया भट्ट, श्रिया सरन, जूनियर एनटीआर अहम किरदार में है। फिल्म में किरदारों को लेकर राजामौली ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आलिया भट्ट के किरदार का नाम 'सीता' है। ये फिल्म दशहरे के मौके पर 13अक्टूबर को रिलीज की जाएगी। तेलुगु भाषा के अलावा, ये फिल्म हिंदी भाषा में भी 5हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी। मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी ओर खीचेगा। अजय देवगन और आलिया भट्ट के फैंस इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट्स को जानने के लिए बेताब रहते हैं।