Hindi News

indianarrative

Video Viral: पकड़ी गई आलिया-रणबीर की चोरी, Leak हुई वीडियो खोल रही राज

photo courtesy Google

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम रणबीर कपूर के साथ जोड़ा जाता है। दोनों की अफेयर के चर्चे जोरो पर है। दोनों अक्सर साथ में भी नजर आते है। खबरें थी कि दोनों पिछले साल शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण उन्होंने अपनी शादी को टाल दिया। सोशल मीडिया पर उनकी शादी का कार्ड भी खूब वायरल हुआ था। हालांकि बाद में उस कार्ड को फेक बताया गया। फैंस को आलिया और रणबीर की जोड़ी काफी पसंद आती है। फैंस इनके बारे में दिलचस्प बातें जानने के लिए हमेशा बेकरार रहते है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि आलिया रणबीर लिव-इन रिलेशन में रहती हैं। दरअलस, वीडियो में आलिया वर्चुअल इंटरव्यू देती नजर आ रही है। तभी बैकग्राउंड में मौजूद शीशे में रणबीर का रिफ्लेक्शन दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आलिया के फैन्स का मानना है कि वो रणबीर कपूर ही हैं। वैसे फिजीक से वो रणबीर ही लग रहे है। उन्होंने शर्ट नहीं पहनी है और वेस्ट में दिख रहे है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया और रणबीर लॉकडाउन में साथ रहे है। रणबीर के कोविड पॉजिटिव होने के बाद आलिया भट्ट का टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। वहीं रणबीर की मां नीतू कपूर भी बता चुकी हैं कि वह अकेली रहती है। उन्हें अपनी प्रिवेसी पसंद है और उनके बच्चे उनसे मिलने के लिए आते रहते है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट करीब तीन साल से डेटिंग कर रहे है। उनके फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने बताया था कि कोरोना वायरस न फैलता तो उनकी शादी हो गई होती। आलिया-रणबीर ने 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम किया है। इस फिल्म का इंतजार लोग बड़ी ही बेसब्री से कर रहे है।