Hindi News

indianarrative

Neha Dhupia की दूसरी प्रेग्नेंसी पर Amitabh Bachchan की नातिन ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन, देखने वाले रह गए कन्फ्यूज

photo courtesy Google

बॉलीवुड इंडस्ट्री से खुशखबरी देखने को मिल रही है। हाल ही में दीया मिर्जा ने बेबी ब्वॉय होने की खुशी लोगों संग शेयर की थी, तो वहीं अब बॉलीवुड स्टार्स नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने भी जल्द पेरेंट्स बनने की खुशी लोगों संग शेयर की है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे है। जिसके चलते फैंस लगातार उन्हें बधाईयां दे रहे है। सोशल मीडिया पर नेहा धूपिया की प्रेग्नेंट होने को लेकर उन्हें और अंगद बेदी को ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। 

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। उन्होंने एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी मेहर और पति अंगद बेदी नजर आ रहे हैं। तीनों ने ब्लैक ड्रेस पहन रखी है। ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में जहां नेहा बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं तो वहीं अंगद उनके बेबी बंप पर हाथ रखे नजर आ रहे है और एक हाथ से बेटी मेहर को गोद में उठाए हुए है। मेहर भी नेहा के बेबी बंप की ओर देखती नजर आ रही हैं।

 

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

नेहा धूपिया ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हमें एक कैप्शन ढूंढने में दो दिन लग गए.… इन सबमें हम जो सबसे अच्छा सोच सकते थे वह था…धन्यवाद, भगवान', नेहा धूपिया के इस पोस्ट पर रोहित रेड्डी, सोनू सूद, सानिया मिर्जा, फराह खान से लेकर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी उन्हें दोबारा मां बनने पर बधाई दी।

आपको बता दें, नेहा धूपिया ने 2018 में अंगद बेदी संग अचानक शादी कर ली थी। मई साल 2018 में शादी के बाद उसी साल 18 नवंबर में दोनों बेटी महर के पैरेंट्स बने। नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं और जब नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज दी थी तब वो काफी सुर्खियों में रही।