Hindi News

indianarrative

जन्मदिन: 15 साल की उम्र में होटल में ये काम करते हुए रंगे हाथ पकड़ी गई थी सोनम कपूर, पापा अनिल कपूर खींचते हुए ले गए घर

photo courtesy Google

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में अनिल कपूर के घर हुआ। अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपनी बेटी को खास अंदाज में विश किया। अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर स्पेशल नोट और फोटो शेयर कर सोनम कपूर को जन्मदिन की बधाई दी। पहली फोटो में अनिल सोनम को अपने गोद में उठाए दिख रहे है। दूसरी में वो रेड ड्रेस पहने हुए अपनी मां सुनीता की गोद में नजर आ रही है और तीसरी फोटो में सोनम को अपने दोस्तों और परिवार के संग केक काटते हुए देखा जा सकता है।

बॉलीवुड में आने से पहले सोनम कपूर किसी बड़े होटल में नौकरी करती थी। कंपनी में वो कई मैनेजर के तौर पर नहीं बल्कि वेट्रेस के तौर पर काम करती थी। दरअसल, सोनम कपूर को ये नौकरी किसी मजबूरी में नहीं बल्कि अपनी पॉकेटमनी बढ़ाने और अपनी अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए की थी। सोनम उस वक्त महज 15 साल की थी तो उन्होंने एक होटल में काम करना शुरू कर दिया जहां वो वेटर का काम करती थीं। बताया जाता है कि इस बारे में सोनम ने पापा अनिल कपूर को कुछ नहीं बताया था।

लेकिन एक दिन अनिल कपूर ने सोनम कपूर को वेटर का काम करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था। जिसके चलते उन्हें ये नौकरी 1 हफ्ते में ही छोड़नी पड़ी। सोनम कपूर का वजन बॉलीवुड में आने से पहले 86 किलो का था। उनके मोटापे को लेकर कॉलेज में उनके दोस्त मजाक उड़ाया करते थे। जिसका खुलासा खुद सोनम ने किया था। सोनम 15 से 20 साल की उम्र के बीच PCOC की बीमारी से जूझ रही थी जिसकी वजह से उनका वजन तेजी से बढ़ रहा था। अपने भारी वजन के चलते सोनम ने अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ दिया। दरअसल उनके बॉयफ्रेंड ने उनके मोटापे को लेकर अनापशनाप कहा था, जिसके बाद सोनम ने सामने से उससे रिश्ता तोड़ दिया।

लेकिन जब सोनम को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' ऑफर हुई तो उन्होंने 30 किलो घटा लिया और अब वो अपने बेहतरीन फिगर के लिए जानी जाती है। ये बात बेहद कम लोग जानते है कि सोनम कपूर कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। वो लेखक और निर्देशक बनना चाहती थीं। जिसकी वजह से वो मुंबई लौटी थीं और उन्होंने असिस्टेंट के तौर पर संजय लीला भंसाली के साथ काम करना शुरू किया था। 2005 में आई रानी मुखर्जी की फिल्म 'ब्लैक' में सोनम ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। सोनम तो लेखक बनने का सपना लेकर आई थीं, लेकिन संजय लीला भंसाली उन्हें एक्ट्रेस बनाना चाहते थे। 'सांवरिया' के लिए सोनम को मनाने में करीब डेढ़ साल का समय लगा।