Hindi News

indianarrative

बेपनाह इश्क में है अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, ब्रेकअप की अफवाहों के बीच रोमांटिक डेट पर गए कपल

courtesy google

बॉलीवुड के पॉवरफुल कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थी। इस खबर को सुन फैंस काफी हैरान रह गए और ब्रेकअप का कारण पूछने लगे। ब्रेकअप के खबरों के बीच अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मलाइका के साथ अपनी एक फोटो शेयर की और इन सभी अफवाहों पर खत्म कर दिया। दरअसल, दोनों लंच डेट के लिए बाहर जाते हुए स्पॉट हुए। तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा वाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

यह भी पढ़ें- आतंकी धमकी देने पर गिरफ्तार हुई Porn Star Tammy Lynn, कभी WWE रिंग की थी Sunny

फ्रिल की कई परतों के साथ एक सफेद बॉडीकॉन ड्रेस फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस  बेहद आकर्षक लग रही थीं। ड्रेस में प्लंजिंग नेकलाइन थी और इसमें बैलून स्लीव्स थीं। रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन उसी दिन अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने लोगों को करारा जवाब दिया था। अब मलाइका ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की। मलाइका ने लिखा सच में 40 की उम्र में अगर आपको प्यार मिलता है तो इस चीज को सामान्य समझें।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 2 लाख खरीदें BMW Sports Bike, लुक और स्टाइल ऐसा… देख रह जाएंगे पड़ोसी भी हैरान

30 की उम्र में नए सपने देखने और नई चीजों की चाह को भी नया न समझे। आप 50 की उम्र में भी अपने जीवन का उद्देश्य ढूंढ सकते हैं, जिंदगी 25 की उम्र में ही खत्म नहीं हो जाती। इस तरह से एक्ट करना बंद करो और लाइफ में अपनी सोच को बड़ा करो। इससे पहले अर्जुन ने मलाइका के साथ अपनी एक सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा था- 'अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सभी सुरक्षित रहिए, खुश रहिए। लोगों की सेहत के लिए दुआ करिए। मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।' इस पर मलाइका ने भी रिप्लाई करते हुए दिल का इमोजी पोस्ट किया था।