Hindi News

indianarrative

आइटम गर्ल से पहले मुंबई की ‘गुंडी’ थीं Malaika Arora, नाम से ही थर-थर कांपता था स्कूली बच्चा, जानें एक्ट्रेस की पूरी कहानी

courtesy google

मलाइका अरोड़ा आज अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को मुंबई में हुआ था। मलाइका के पिता का नाम अनिल अरोड़ा है। मलाइका जब 11 साल की थीं तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। उनकी मां अपनी दोनों बेटियों मलाइका और अमृता को लेकर चेम्बूर शिफ्ट हो गईं। मलाइका ने अपनी पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की। कहा जाता हैं कि मलाइका स्कूल में लड़कों की तरह बाल रखती थी और ड्रेस भी लड़कों के जैसी पहनतीं थीं। मलाइका अपने स्कूल की गुंडी कहलाती थी।

मलाइका यूं तो स्कूल टीचर बनना चाहती थीं, लेकिन जैसे-जैसे वो बड़ी होती गई उनके सपने भी बदलते गए। मलाइका ने मॉडल के तौर में अपना करियर शुरू किया था। उसके बाद उन्हें एमटीवी इंडिया में वीजे के रूप में चुना गया। उन्‍होंने कई ऐड्स किए। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में एंट्री ले ली। साल 1998 में 'गुड़ नाल इश्क मिठां' गाने से बॉलीवुड डेब्यू किया। लेकिन ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। मलाइका को शोहरत 'छइयां छइयां' गाने से मिली। इस गाने में उन्होंने किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ ट्रेन पर डांस किया था।

यह भी पढ़ें- PM Modi और Amit Shah इस कंपनी का स्मार्टफोन करते हैं इस्तेमाल, धांसू पिक्चर क्वालिटी और एडवांस फीचर्स ने किया सभी को हैरान    

एक इंटरव्यू में मलाइका ने बताया था कि छैंया-छैंया की शूटिंग के दौरान उनको रस्सी से बांधा गया था ताकि वो सेफ रहें। जब रस्सी खोली गई तो उनके खून निकल रहा था। मलाइका आइटम डांस नंबर्स के लिए ज्यादा मशहूर हैं। मलाइका  एक आइटम नम्बर करने के लिए एक करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। मालाइका ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। साल 2002 में दोनों को एक बेटा हुआ जिसका नाम अरहान खान है और दोनों का साल 2017 में तलाक हो गया। अब मलाइका मुम्बई बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में अपने बेटे अरहान खान के साथ रहती हैं।

इन दिनों मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मलाइका के जन्मदिन के मौके पर अर्जुन कपूर ने उनके लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में शेयर की तस्वीर में दोनों के बीच की रोमांटिक बॉन्डिंग भी साफ-साफ दिख रही है। हाथ में ग्लास लिए मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को किस करती नजर रही हैं और एक्टर के चेहरे पर चौड़ी मुस्कान है। इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'इस दिन या बाकी अन्य दिन भी मैं बस आपके चेहरे पर मुस्कान देखना चाहता हूं। इस साल आप सबसे ज्यादा मुस्कुराएं।'