Hindi News

indianarrative

अर्जुन कपूर को अपने पेरेंट्स से मिलवाने घर ले गई मलाइका अरोड़ा, शादी के बंधन में बंधने को तैयार कपल !

photo courtesy abp live

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर कई बार एक साथ देखे जाते है। साल 2019 में दोनों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशल कर दिया था। सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें अर्जुन और मलाइका एक साथ नजर आ रहे है। बताया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा की फैमिली ने अर्जुन कपूर को लंच के लिए इन्वाइट किया था और इस बहाने वो अर्जुन से मिलना भी चाहते थे। लंच इन्विटेशन पर अर्जुन मलाइका के घर पर पहुंचे।

इस दौरान कपल ने कोरोना को देखते हुए पूरी सावधानी बरती। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। मलाइका की फैमिली को इंप्रेस करने के लिए अर्जुन कपूर वैल-ड्रेसअप होकर गए थे। अर्जुन ने राउंड नेक टीशर्ट पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने नैरो फिटिड ब्लैक जींस वेअर की। ये कॉम्बिनेशन अर्जुन को स्टाइलिश हलुक दे रहा था। वहीं मलाइका ने बैकलैस वाली बोटैमनिक बर्ड प्रिंट से भरपूर मिडी ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस की कीमत मार्किट में करीब 2 लाख रुपए बताई जाती है। साथ इस ड्रेस के साथ उन्होंने 'एम' अक्षर का चंकी पेंडेंट भी पहना हुआ था।

अर्जुन कपूर का यूं मलाइका की फैमिली से मिलना इस बात की और इशारा कर रहा है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि हाल ही में मलाइका ने कोविड 19 वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। पिछले साल 2020 में मलाइका और अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उन्होंने पूरी सावधानी बरती और कोरोना को जबरदस्त मात दी।