Hindi News

indianarrative

सौतेली मां श्रीदेवी संग रिश्ते पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, पिता बोनी कपूर को लेकर निकाली जमकर भड़ास

photo courtesy Google

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी मां मोना शौरी के बहुत करीब थे। आज भी वो अपनी मां को बेहद याद करते है और उनकी तस्वीर को छूकर आशीर्वाद लेते है। अर्जुन की पहली फिल्म 'इशकजादे' जब रिलीज होने वाली थी उसके 45 दिन पहले उनकी मां का निधन हो गया था। वो अपने मां के साथ अकेले रहते थे। उनके पिता बोनी कपूर श्रीदेवी के लिए मोना शौरी से दूर हो गे थे। बोनी कपूर जब शादीशुदा थे उस दौरान ही वो श्रीदेवी से प्यार करने लगे थे। श्रीदेवी से शादी करने के लिए उन्होंने मोना से तलाक लिया और श्रीदेवी से शादी कर ली।

इस पर अर्जुन कपूर ने अब तक चुप्पी साधी हुई थी, लेकिन एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है। अर्जुन के पिता के साथ रिश्ता बिगड़ा हुआ है। वो उनसे ज्यादा बातें नहीं करते है। वहीं श्रीदेवी को अर्जुन ने कभी नहीं अपनाया था। हालांकि श्रीदेवी के निधन पर अर्जुन ने अपने पिता को पूरा सपोर्ट किया। उन्होंने बेटे के सारे फर्ज अच्छे से निभाए। अपने पिता बोनी कपूर और सौतेली मां श्रीदेवी को लेकर अर्जुन ने एक इंटरव्यू में अपनी मन की सारी कड़वाहट निकाली। उन्होंने कहा कि उस वक्त मेरी मां के संस्कार मेरे दिमाग में आए थे। उन्होंने मुझे कहा था कि चाहे कितनी भी दिक्कतें आए हमेशा अपने पिता का साथ देना।

श्रीदे्वी संग पिता बोनी कपूर के रिश्ते को लेकर अर्जुन कपूर ने कहा- 'मेरे पिता को दूसरी बार प्यार हो गया था और मैं इस बात की रिस्पेक्ट करता हूं क्योंकि प्यार बहुत कॉम्पलैक्स होता है और हम पागल ही होंगे जो साल 2021 में बैठकर कहेंगे कि प्यार दोबारा नहीं हो सकता। आप किसी से भी प्यार कर सकते हैं और उसके बाद भी आपको किसी और से प्यार हो सकता है और ये सबको समझ आता है। मैं ये नहीं कहूंगा कि जो मेरे पिता ने किया था वो भी सही है क्योंकि एक बच्चे के तौर पर उस वक्त मुझे काफी खराब लगा था… मैं नहीं कह सकता कि ठीक है, होता है।'

आपको बता दें कि हाल ही में अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरी दादी की एक इच्छा है कि वो अपने पोतों का मुंह देखे, लेकिन मैं उनकी ये इच्छा पूरी नहीं दे सकता। अब दूसरे कपूर खानदान के चिराग को उनकी ये इच्छा पूरी करनी होगी। अर्जुन का ये कमेंट कहीं कजिन बहन सोनम कपूर की तरफ इशारा तो नहीं.. आपको बता दें कि हाल ही में सोनम और आनंद ने शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन की फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' रिलीज हुई है, जिसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और नीना गुप्ता लीड रोल में है।