Hindi News

indianarrative

कट्टर मुस्लिम नेता के घर की बहू है खुले विचारों वाली आयशा टाकिया, शादी के बाद मिलने लगी थी जान से मारने की धमकियां

photo courtesy printrest

बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। आयशा ने महज 15 साल की उम्र में ही मॉडलिंग करना शुरु कर दिया था और कुछ ही दिन में एक मिल्क ब्रांड की ब्रांड अंबेसडर बन गई थी। ब्रांड अंबेसडर बनने के बाद उन्हें फिल्मों के भी ऑफर आने लगे। 15 साल की उम्र में उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस अपनी पहली फिल्म 'सोचा ना था' में काम किया। इस फिल्म में उनके साथ अभय देओल नजर आए। इसके बाद आयशा को फिल्म 'टार्जन'ऑफर हुई। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। 
 
इसके बाद आयशा ने सुपरहिट फिल्मों की लाइन लगा दी। 'टार्जन' के बाद 'पाठशाला', 'डोर', 'दिल मांगे मोर', 'फूल एन फाइनल', 'शादी नंबर 1', 'शादी से पहले', 'सलाम ए इश्क' जैसी कई फिल्में कर आयशा टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गई। आयशा का करियर जब बुलंदियों पर था, तब आयशा ने शादी करने का फैसला लिया। 23 साल की उम्र में आयशा ने 1 मार्च 2009 को मुंबई में अपने ब्वॉयफ्रेंड फरहान आजमी के साथ शादी कर ली। फरहान समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे है। आयशा ने शादी कर अपना धर्म बदल लिया। शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे थे। 

 
बताया जाता है कि इन दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। जहां से दोनों की जान-पहचान बढ़ी। अलग धर्म में शादी को लेकर दोनों धमकियां भी मिली थी। फरहान ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें फोन पर कोई धमकी दे रहा है और कह रहा है कि तुमने हिंदू लड़की से शादी की है, इसलिए जान से मार दिया जाए। इन धमकियों से न तो आयशा डरी और न ही फरहान ने धमकियों को सीरियस लिया। दोनों ही अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे है। दोनों का 3 साल का एक बेटा भी है। आयशा टाकिया शुद्ध शाकाहारी है। वह वेजिटेरियन लाइफस्टाइल को इस तरह से पालन करती है कि वो लैदर जैकेट पहनने से परहेज करती है।