Hindi News

indianarrative

Ayushmann Khurrana कभी ट्रेन में गाना गाकर इक्ट्ठे करते थे पैसे, आज हैं इतने करोड़ के मालिक

courtesy google

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ। आयुष्मान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में काफी स्ट्रगल किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि जब आयुष्मान को पैसों की कमी पड़ी तो उन्होंने ट्रेन में गाना गाकर पैसे भी इक्ट्ठे किए। आयुष्मान खुराना ने पंजाब यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। कॉलेज के दिनों से ही उन्हें एक्टिंग का बेहद शौक था। उन्होंने थिएटर भी ज्वॉइन किया। थिएटर की फीस के लिए उन्होंने ट्रेन में गाना भी गाया।

यह भी पढ़ें- Mercedes Maybach GLS 600 पर आया Kriti Sanon का दिल, जानें लेटेस्ट फीचर्स और कीमत

'द कपिल शर्मा शो' में आयुष्मान ने बताया कि वो एक थिएटर ग्रुप का हिस्सा थे। जब वो अपने दोस्तों के साथ चंडीगढ़ से मुंबई आया करते थे, तो ट्रेन में सभी गाना गाया करते थे। उनका गाना सुन लोग खुशी-खुशी पैसा देते थे। वो इतने मशहूर हो गए थे कि टीसी उन्हें खुद आकर बोलते थे कि आपकी फर्स्ट क्लास में डिमांड आई हैं। जहां पर उन्हें खूब पैसे मिला करते थे। बात करें आयुष्मान के करियर की तो, उन्होंने टीवी का रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज' से अपनी करियर की शुरुआत की थी। 'एमटीवी रोडीज' का सीजन 2 जीतने के बाद आयुष्मान का करियर आगे बढ़ा।

यह भी पढ़ें- ब्रा लुक से Urfi Javed बटोर रही पब्लिसिटी, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग

इसके बाद उन्होंने बतौर आरजे रेडियो में भी काम करना शुरु कर दिया। आयुष्मान एमटीवी समेत अलग अलग चैनलों पर शो होस्ट करने लगे और फिर उनका चेहरा घर-घर में मशहूर हो गया। साल 2012 में शूजित की सुपरहिट फिल्म 'विक्की डोनर' से डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स मिले। 'विकी डोनर' के बाद आयुष्मान खुराना ने दम लगाके हईसा, बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान, अंधाधुन, बधाई हो, अर्टिकल 15, ड्रीम गर्ल, बाला और शुभ मंगल ज्यादा सावधान सहित कई हिट फिल्मों में नजर आए। आयुष्मान खुराना लगातार सात फिल्में हिट दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor Khan की शादी में दूर रहे थे एक्स ब्वॉयफ्रेंड Shahid Kapoor, Priyanka Chopra के साथ था अलग रवैया

आज आयुष्मान के पास न तो फिल्मों की और न ही रुपयों की कमी हैं। मिडिल क्लास फैमिली में जन्में आयुष्मान खुराना सबसे महंगे एक्टर्स में गिने जाते हैं। वो एक फिल्म के 4 से 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके साथ ही वो ब्रांड इंडोर्समेंट के लिए एक करोड़ रु फीस लेते हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक, आयुष्मान के पास 43 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं। उनका नेट वर्थ 6 मिलियन डॉलर हैं। आयुष्मान महीने में 50 लाख से कही ज्यादा कमाते हैं। इस तरह उनकी साल भर की कमाई 6 करोड़ के पार होती हैं। आयुष्मान मुंबई के अंधेरी में स्थित एक आलीशान घर में रहते हैं। इसके अलावा, उनकी मुंबई और चंडीगढ़ में कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी भी हैं।