Hindi News

indianarrative

Balika Vadhu फेम प्रत्युषा बनर्जी से विकास गुप्ता ने छिपायी थी Bisexual वाली बात, पता चलने पर ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

photo courtesy Google

टीवी का सबसे लोकप्रिय सीरियल 'बालिका वधू' स्टार प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) ने 1 अप्रैल 2016 को दुनिया से अलविदा कह दिया था। उनकी मौत के 5 साल के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है। ये खुलासा टीवी प्रोड्यूसर और बिग बॉस (Bigg Boss 11) के एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने किया है। विकास गुप्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवादों रहते है। विकास गुप्ता ने एक इंटरव्यू में बताया कि प्रत्युणा बनर्जी उन्हें डेट कर चुकी है।

एक मीडिया वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए विकास गुप्ता ने बताया- 'मैंने अपनी पूरी जिंदगी में केवल 2 लड़कियों को डेट किया है। इन लड़कियों को मेरे बाईसेक्शुअल होने के बारे में पता था। इनमें से एक लड़की प्रत्युषा बनर्जी थी। मैं और प्रत्युषा बनर्जी बहुत कम समय के लिए साथ थे। ब्रेकअप के बाद प्रत्युषा बनर्जी को पता चला कि मैं एक बाइसेक्शुअल हूं। लोगों ने मेरे खिलाफ प्रत्युषा बनर्जी को भड़काया था। जिसकी वजह से प्रत्युषा बनर्जी ने मुझसे ब्रेकअप किया था। मैं अब इस बारे में बात नहीं करना चाहता। प्रत्युषा बनर्जी अब इस दुनिया में नहीं है। ब्रेकअप के बाद मैं प्रत्युषा बनर्जी से बहुत नाराज था।'

विकास गुप्ता ने आगे कहा- 'एक बार तो मैंने प्रत्युषा बनर्जी को सड़क पर देखकर भी अनदेखा कर दिया था। बाद में प्रत्युषा बनर्जी ने इस बात के लिए मुझे काफी सुनाया था। प्रत्युषा बनर्जी ने कहा था कि तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हो। ये बात सच है कि मैं प्रत्युषा बनर्जी को बहुत पसंद करता था। मैं उसके साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करना चाहत था लेकिन ऐसा न हो सका।

मुझे आज भी वो दिन याद है जब प्रत्युषा बनर्जी की मौत हुई थी। खबर मिलते ही मैं हॉस्पिटल पहुंचा। प्रत्युषा बनर्जी की मौत के बाद मैंने उसके बॉयफ्रेंड राहुल राज को हॉस्पिटल के बाहर चिप्स खाते हुए देखा था। जबकि मकरंद मल्होत्रा अस्पताल में ही थे। वो लोगो को फोन करके बुला रहे थे। लोग ये बात नहीं जानते कि प्रत्युषा बनर्जी ने मकरंद मल्होत्रा को भी डेट किया था। ये प्रत्युषा बनर्जी की जिंदगी का सबसे खूबसूरत रिश्ता था।'