Hindi News

indianarrative

भारती सिंह करना चाहती हैं दूसरी शादी!, इंडियन हॉकी प्लेयर्स को किया प्रपोज

courtesy google

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह काफी चर्चाओं में रहती हैं। भारती सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें वो दूसरी शादी करने इच्छा जाहिर कर रही हैं। इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं, क्योंकि ये वीडिया 'द कपिल शर्मा शो' के सेट से हैं। लंबे वक्त से लोग  'द कपिल शर्मा शो' शो के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। इस शो का कंटेंट लोगों को हंसाने-गुदगुदाने वाला होता हैं। शो में इस बारे गेस्ट के तौर पर भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को बुलाया गया। शो के स्टार कास्ट ने खिलाड़ियों संग जमकर मस्ती की।

यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission: दिवाली पर मोदी सरकार देगी लाखों कर्मचारियों को तोहफा, DA के साथ सैलरी में होगा 18000 रु का इजाफा

'द कपिल शर्मा शो' में महिला और पुरुष हॉकी टीम के कई खिलाड़ी शामिल हुए थे। महिला हॉकी टीम से रानी रामपाल, सविता, गुरजीत कौर, नेहा गोयल, सुशीला चानू और नवनीत शामिल हुईं, जबकि पुरुष हॉकी टीम से मनप्रीत सिंह, पीआर श्रीजेश, रूपिंदर पाल सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह शामिल हुए। इस एपिसोड में लॉफ्टर क्वीन भारती सिंह ने हर किसी का ध्यान अपनी और खींचा और पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों से एक सवाल पूछ डाला। जिसने सुन सब चुप रह गए।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर पर बुरी नजर का साया तो आज ही जन्माष्टमी के मौके लगाएं भगवान श्रीकृष्ण के इन रुपों की तस्वीरें,  दूर होगा वास्तुदोष

दरअसल भारती कहती हैं कि वो हमेशा से किसी हॉकी खिलाड़ी से शादी करना चाहती थीं क्योंकि वह खुद भी हॉकी खिलाड़ी रह चुकी हैं। इसके बाद वह कहती हैं कि पुरुष हॉकी टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी अनमैरिड है जिस पर कोई जवाब नहीं देते हैं। जिस पर भारती कहती हैं कि यहां हर कोई कुंवारा है, लेकिन अंदर ही अंदर सब कह रहे हैं कि मैं भारती से शादी नहीं करना चाहता। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लग जाते हैं।