Hindi News

indianarrative

Vidyut Jammwal: बॉलीवुड के Action की गूंज पूरी दुनिया में, ‘वर्ल्ड के Top Martial Art’ में शामिल हुए विद्युत जामवाल

पूरी दुनिया में बॉलीवुड के एक्शन की गूंज (Image Courtesy Google)

बॉलीवुड के अभिनेता विद्युत जामवाल अपने दमदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं, फिल्म कमांडो के आने के बाद वो दर्शकों के ऊपर अपने ऐक्शन का छाप छोड़ गए उसके बाद वो अपनी फिल्मों में एक से बढ़कर एक दमदार एक्शन करते नजर आए। अब उनके ऐक्शन की चर्चा देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी हो रही है। विद्युत जामवाल अब 'दुनिया के टॉप मार्शल कलाकरों' में शामिल हो गए हैं।

दरअसल, विद्युत जामवाल ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका नाम गूगल में 'दुनिया के टॉप मार्शल कलाकारों' में है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम फीड पर इसका एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया और लिखा, 'जय हिंद, कलारीपयट्टू।'  उनका नाम जेट ली, जैकी चैन, ब्रूस ली, जॉनी ट्राई गुयेन, स्टीवन सीगल, डोनी येन, टोनी जा जैसे अन्य कंटेस्टेंट्स में थे। जैसे ही यह घोषणा इंटरनेट पर हुई, फैंस जामवाल को जमकर बधाईयां दे रहे हैं।

 

2018 में, विद्युत जामवाल को लूपर की दुनिया के शीर्ष मार्शल कलाकारों की सूची में दिखाया गया था और अभिनेता ने इस बारे में खुशी व्यक्त की थी। वह प्रतिष्ठित लिस्ट में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय थे। 2020 में, अभिनेता ने अपने कलारी थर्ड आई ट्रेनिंग की एक झलक साझा की थी। उन्होंने लिखा था, आपकी आंखें बेकार हो जाती हैं, जब आपका दिमाग अंथा हो जाता है।… कलारी तीसरी थर्ड आई एक ट्रेनिंग हैं। जो व्यक्ति के विकास के साथ एक सतत प्रक्रिया है।

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो विद्युत जामवाल आखिरी बार फारुक कबीर की फिल्म 'खुदा हाफिज' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अन्नू कपूर, शिवलीका ओबेरॉय, अहाना कुमरा, शिव पंडित भी थे। अगली फिल्म को लेकर खबर है कि वो जल्दी ही कनिष्क वर्मा के निर्देशिन में बन रही फिल्म 'सनक' में अपने दमदार एक्शन के साथ नजर आएंगे।