Hindi News

indianarrative

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी पर टूटा दुखों का पहाड़

शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन। फाइल फोटो

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी के परिवार पर शुक्रवार सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जब उनके पिता और गुजराती थिएटर की दुनिया के नामचीन चेहरे अरविंद जोशी का निधन हो गया। काफी लंबे वक्त से बीमारी से जूझ रहे अरविंद जोशी का निधन शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे 84 साल की उम्र में हुआ। उनके निधन की पुष्टि एक्टर प्रेम चोपड़ा ने की।

इन फिल्मों में किया था काम

अरविंद फिल्मी दुनिया के जाने- माने चेहरे थे। अपने करियर में उन्होंने कई हिंदी फिल्मे दी है। जिसमें 'इत्तेफाक', ''शोले' अपमान की आग, 'खरीदार', 'ठीकाना' 'नाम' जैसी फिल्मों में अरविंद ने छोटी-छोटी भूमिका निभाई है लेकिन उनकी भूमिका अहम होती थी। इसके साथ अरविंद जोशी ने कई हिंदी सीरियलों में भी काम किया था जिसे भूलाए जाना मुमकिन नहीं हैं। अरविंद जोशी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें श्रद्धांजलि दी है। आज मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान में हिंदू रीति रिवाजों के साथ शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।