Hindi News

indianarrative

बॉलीवुड के डांस डाइरेक्टर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक

बॉलीवुड के डांस डाइरेक्टर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक

बॉलीवुड के जाने-माने डांस डाइरेक्टर रेमो डिसूजा को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने रेमो डिसूजा की तत्काल एंजियोप्लास्टी की। बताया जाता है कि एंजियोप्लास्टी के बाद रेमो की आर्टरी का ब्लॉकेज हटा दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक एंजियोप्लास्टी के बाद रेमो की हालत स्थिर है। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। रेमो के साथ उनकी पत्नी लिजेल हैं।

रेमो को हार्ट अटैक की पुष्टि बॉलीवुड के कोरियोग्राफर और रेमो के सीनियर अहमद खान ने की है। रेमो खुद अहमद के साथ 6 सालों तक काम कर चुके हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अहमद खान को असिस्ट किया था। रेमो और अहमद दोनों ही एक दूसरे के काफी करीब हैं।.