Hindi News

indianarrative

बॉलीवुड पर इनकम टैक्स का स्ट्राइक, तापसी पन्नू-अनुराग कश्यप समेत कई बड़े स्टार्स के घर पर छापे

Anurag, taapsee

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप, एक्ट्रेस तापसी पन्नू और मधु मनटेना के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। इनकम टैक्स विभाग मुंबई समेत कई शहरों में लगातार रेड डाल रहा है। इस छापेमारी में तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप और विकास बहल समेत कई एक्टर्स-प्रोड्यूसर्स पर ये कार्रवाई की जा रही है। जो नाम सामने आए हैं वो फिलहाल अनुराग कश्यप कैंप की तरफ इशारा कर रहे हैं। फिलहाल और जानकारी का इंतजार है। विकास बहल पहले अनुराग कश्यप की कंपनी का हिस्सा थे। बाद में उन्होंने खुद को इससे अलग कर लिया था।

आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि टैक्स चोरी के मामले में फैंटम फिल्मों से जुड़े लोगों पर आयकर विभाग की छापेमारी गई है। इसमें अनुराग कश्यप, तापसी, विकास बहल और अन्य शामिल हैं। कई अन्य लोगों को भी फैंटम फिल्मों द्वारा कर चोरी के संबंध में खोजा जा रहा है।

विकास बहल पहले अनुराग कश्यप की कंपनी का हिस्सा थे। बाद में उन्होंने खुद को इससे अलग कर लिया था। विकास बहल के खिलाफ एक मॉडल ने #Meetoo में भी आरोप लगाए थे जिसके बाद अनुराग कश्यप ने अपने प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स में से विकास को हटा दिया था।