Hindi News

indianarrative

लॉकडाउन के लिए बॉलीवुड सितारों का प्लान, कोई बजा रहा बासुंरी तो कोई कर रहा फोटोशूट

photo courtesy Instagram

महाराष्ट्र में कोरोना से हाहाकार मचा है। हर दिन 50 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस सामने आ रहे है। ऐसे में लॉकडाउन को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज लॉकडाउन को लेकर अहम फैसला ले सकते है। 15 दिनों के लॉकडाउन पर विचार किया जा सकता है। महाराष्ट्र में फिलहाल शनिवार और रविवार को लॉकडाउन है। लॉकडाउन को लेकर जहां आम आदमी अपने काम को लेकर घबराया हुआ है, तो वहीं बॉलीवुड सितारों के लॉकडाउन वीकेंड के प्लान्स तैयार हो गए है। लॉकडाउन को लेकर तमाम स्टार्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। 
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने बांसुरी बजाते हुए एक वीडियो शेयर किया। बांसुरी से अदा शर्मा रणबीर कपूर के सॉन्ग 'ए दिल है मुश्किल' की धुन बजा रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अदा शर्मा ने कैप्शन में लिखा- 'कोई भी परफेक्ट नहीं होता, मैं भी नहीं हूं… ये नया शौक नए लॉकडाउन के लिए… अपने पियानो के साथ मैं इसे भी अपने सूटकेस में पैक कर सकती हूं और शूट के बीच इसे प्ले कर सकती हूं…. ये मेरा प्रैक्टिस वीडियो है।'

 
डायना पेंटी ने भी लॉकडाउन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ड्राक ब्लू स्विमवियर में पुरानी फोटो पोस्ट की और कैप्शन में लिखा- 'और ये इस तरह से मैं कर्फ्यू, लॉकडाउन और इस पागल, गर्मी का सामना करती हूं… बहुत खराब है कि ये एक थ्रोबैक है।' 

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Diana Penty (@dianapenty)

 
सनी देओल के बेटे करण देओल ने भी लॉकडाउन को लेकर इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- 'मेरे प्लान के बारे में आप पूछें? मैं एक मुस्कान के साथ लॉकडाउन वीकेंड को हराने के लिए तैयार हूं!'

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Karan Deol (@imkarandeol)

 
 
सिंगर शान ने लॉकडाउन वीकेंड को लेकर लिखा- 'वीकेंड के लिए तैयार .. लेकिन कहीं नहीं जाना है !! लॉकडाउन वेकेंड को सपोर्ट करते रहे।'

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Shaan (@singer_shaan)