Hindi News

indianarrative

Dilip Kumar Relatives In Bollywood: अदनान सामी से लेकर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस तक, इन सभी सेलेब्स से है दिलीप कुमार का खून का रिश्ता, देखें रिपोर्ट

COURTESY- GOOGLE

बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे।  98 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया से अलविदा कह गए। दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने 7 जुलाई 2021 की सुबह करीब 7:30 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द ए-खाक किया गया। उनके आखिरी दर्शन के लिए तमाम स्टार उमड़ पड़े। दिलीप कुमार के परिवार-रिश्तेदार में ज्यादातर सदस्य बॉलीवुड से जुड़े हुए है। आज हम आपको उन्हीं रिश्तेदारों के बारे में बताएंगे। 

नासिर खान–  दिलीप कुमार के छोटे भाई  नासिर खान ने कई बॉलीवुड और पाकिस्तानी फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 'बैराग' थी। ये फिल्म उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी।

बेगम पारा- अपने समय की सबसे ग्लैमर्स एक्ट्रेस बेगम पारा ने दिलीप कुमार के परिवार में शादी की। वो उनके छोटे भाई नासिर की दूसरी पत्नी थी। उन्हें आखिरी बार रनबीर-सोनम की 'सांवरिया' फिल्म में देखा गया था।

अयूब खान– अयूब खान दिलीप कुमार के रिश्ते में भतीजे लगते है। वो नासिर खान और बेगम पारा के बेटे है।

सायशा सैगल- बॉलीवुड एक्ट्रेस सायशा सैगल, सायरा बानो की भांजी की बेटी है। इस लिहाज से वो रिश्ते में दिलीप कुमार और सायरा बानों की नातिन लगी। सायशा ने फिल्म 'शिवाय' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

अदनान सामी– बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी दिलीप कुमार के रिश्ते में भतीजे लगते है। अदनान के पिता दिलीप कुमार के चचेरे भाई है।