Hindi News

indianarrative

‘राधे’ के लिए दिशा पाटनी ने घटाया 7 किलो वजन, बोल्ड अदाओं से सलमान खान पर पड़ी भारी

photo courtesy youtube

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने दमदार हुस्न को लेकर सुर्खियों में छाई रहती है। इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म 'राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' को लेकर चर्चाओं में है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में दिशा ने बोल्ड अदाएं दिखाएं है। उनकी ये अदाएं सलमान के एक्शन सीन पर भारी पड़ रहा है। ट्रेलर से उनका दिलकश अंदाज देखने को मिला।  

फिल्म 'राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में सलमान बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रहे हैं।  सलमान के साथ फिल्म में दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आएंगी। ट्रेलर में दिशा का लुक भी सबसे अलग लग रहा है। वो काफी फिट एंड बोल्ड लग रही है। दिशा पाटनी ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। ये मेहनत ट्रेलर में साफ दिखाई दे रही है। उनकी अदाओं को देख लोग उनके दिवाने हो गए है।

फिल्म की कहानी मुंबई के ही इर्द-गिर्द घूमती दिखाई दे रही है। सलमान एक बार फिर पुलिसवाले के किरदार में नजर आएंगे। जिन्होंने 97 एनकाउंटर किए है और अब एक बार मुंबई शहर को साफ करने आए है। दिशा पाटनी के डांस ने तो साफ कर दिया कि ऐसा डांस और लुक सिर्फ वही दे सकती है। बस अब लोगों को फिल्म का इंतजार है।