Hindi News

indianarrative

Hockey Team को जीत की बधाई देकर बुरे फंसे Farhan Akhtar, मीम्स की आई बाढ़

photo courtesy google

टोक्यो ओलंपिक 2020 में हॉकी में भारतीय पुरुष टीम ने इतिहास रचा। पुरुष हॉकी टीम करीब 41 साल बाद ओलंपिक मेडल अपने नाम किया। ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला जैसे ही भारत ने जीता पूरा देश खुशी की झूम उठा। सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई देने वाले पोस्ट्स की बाढ़ आ गई। आम आदमी से लेकर नामी हस्तियों ने हॉकी टीम को अपनी शुभकामनाएं भेजी। इस कड़ी में फरहान अख्तर ने भी अपनी बेस्ट विशिज भेजी। लेकिन वो अपने इस ट्वीट की वजह से ट्रोल होने लगे।

दरअसल, फरहान ने हर किसी की तरह हॉकी टीम की जीत के बाद ट्वीट तो किया लेकिन इस दौरान उनसे बड़ी गलती हो गई। हालांकि फरहान ने इस गलती को काफी जल्दी ही पकड़ लिया लेकिन तब तक उनका  ट्वीट ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुका था। दरअसल, हुआ ये कि फरहान ने गलती से पुरुष हॉकी टीम की बजाय महिला हॉकी टीम को विजय बताकर ट्वीट किया और उन्होंने शुभकामनाएं दी। गलती का एहसास होते ही ट्वीट को 3 मिनट के अंदर ही डिलीट कर दिया गया। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई।