Hindi News

indianarrative

‘प्यार’ में पागल हो गए थे प्रभुदेवा, पहली पत्नी को दिया था तलाक और फिर ‘दिल के डॉक्टर’ से कर ली शादी

photo courtesy prabhu deva instagram

मशहूर कोरियोग्राफर प्रभुदेवा का आज अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। उनका जन्म 3 अप्रैल 1979 को कर्नाटक के मैसूर में हुआ था। प्रभुदेवा जहां अपने फिल्मी करियर को लेकर चर्चाओं में रहते हैं, तो वहीं वो अपने निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोरते है। एक वक्त था, जब वो पूरी तरह टूट गए थे। उनके 13 साल के बेटे विशाल की कैंसर से मौत गई थी। बेटे के जाने के गम में वो दुखी रहने लगे। इस दौरान उनके जिंदगी में एक्ट्रेस नयनतारा आई। नयनतारा के आने से प्रभुदेवा धीरे-धीरे वापस ठीक होने लगे और दोनों के बीच प्यार पनपता रहा।

दोनों को कई बार साथ में देखा जाने लगा। जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नयनतारा उनकी लाइफ में एक अलग मुकाम रखती हैं। प्रभुदेवा नयनतारा के प्यार में इस कदर डूबे थे कि उन्होंने अपने हाथ में उनके नाम का टैटू गुदवा लिया था। यहां तक वो अपनी पत्नी लता को तलाक देने के लिए भी राजी हो गए थे। इसके बाद उनकी पत्नी ने मीडिया के सामने नयनतारा पर घर तोड़ने का आरोप लगाया और साल 2011 में प्रभुदेवा को तलाक दे दिया। आपको बता दें कि प्रभुदेवा ने लता से लव मैरिज की थी। इस शादी से प्रभुदेवा को तीन बच्चे थे। साल 2008 में उनके बड़े बेटे की मौत हो गई थी।

टीवी चैनल्स से लेकर अखबार की सुर्खियों पर नयनतारा ही छाई रही। काफी किरकिरी होने के बाद नयनतारा ने प्रभुदेवा से दूरियां बढ़ा लीं और तीन साल चले इस रिश्ते को तोड़ दिया। वहीं प्रभुदेवा ने अपने हाथ के नयनतारा के नाम से गुदवाए टैटू को भी बदलवा दिया। पिछले साल यानी 2020 में खबर सामने आई की प्रभुदेवा ने फिजियोथैरेप्स्ट और डॉक्टर लड़की से शादी कर ली है। दोनों की लव स्टोरी को लेकर कहा जाता है कि प्रभुदेवा अपना इलाज करवाने डॉक्टर के पास आने थे और इस दौरान वो उन्हें अपना दिल दे बैठे।