Hindi News

indianarrative

Yo Yo Honey Singh को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने भेजा कानूनी नोटिस, पेश होने का दिया आदेश, जानें पूरा मामला

photo courtesy google

मशहूर रैपर 'यो यो हनी सिंह' एक बार फिर सुर्खियों में है। हनी सिंह की पत्नी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया है। पत्नी शालिनी तलवार ने दिल्ली‌ की तीस हजारी कोर्ट में घरेलू हिंसा और अन्य तरह से उत्पीड़न‌ का केस दर्ज कराया है। शालिनी सिंह की याचिका पर तीस हजारी कोर्ट ने एक नोटिस जारी कर हनी सिंह से 28 अगस्त तक सभी आरोपों का जवाब मांगा है। अपनी याचिका में शालिनी सिंह ने  हनी सिंह पर घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न  और वित्तीय धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया है।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Shalini (@sheenz_t)

याचिका में शालिनी तलवार ने दावा किया कि शादी के बाद हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ सेक्स किया है। उन्होंने कहा कि हिट गाने 'ब्राउन रंग दे' की शूटिंग के दौरान हनी सिंह ने अपनी एक महिला सहकर्मी के साथ सेक्स किया था। शालिनी ने अपनी याचिका में एक किस्से का जिक्र करते हुए बताया कि उसकी शादी के पहले करवाचौथ का व्रत जब उसने रखा था तो हनी सिंह एक शो के लिए दुबई गए हुए थे, लेकिन जब वो वापस आए तो हनी सिंह और एक लड़की की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें उसके बैग से मिलीं थीं।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Shalini (@sheenz_t)

शालिनी ने जब उससे इस बात को लेकर सवाल किया। जिस दिन वो पूरे दिन भूखी प्यासी रहकर उसकी सलामती का व्रत रख रही थी उसी दिन उसी समय वो किसी ओर महिला के साथ जिस्मानी संबंध बना रहा था, तो हनी सिंह ने पास में रखी शराब की बोतल शालिनी की तरफ फेंक के मारी, शालिनी के पीछे हट जाने की वजह से बोतल जमीन से लगकर टूट गई लेकिन कुछ कांच के टुकड़े उसे लगे और वो घायल भी हुई। इतना ही नहीं शादी की तस्वीरें ऑनलाइन अपलोड करने पर हनी सिंह उन्हें बेरहमी से मारते थे।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Shalini (@sheenz_t)

आपको बता दें कि हनी सिंह और उनकी बचपन की दोस्त शालिनी तलवार ने एक-दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया और साल 2011 में दोनों ने शादी कर ली। हनी सिंह और शालिनी तलवार ने अपने परिवार के लोगों और दोस्तों की मौजूदगी में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की। शालिनी ने 2 महीने पहले से ही सोशल मीडिया पर अपना दर्द जाहिर करना शुरू कर दिया था। एक-दो नहीं बल्कि चार सोशल मीडिया पोस्ट किए और अपना दर्द लोगों के बीच जाहिर किया। उन्होंने दबे अलफाजों में पति हनी सिंह के अत्याचार की पूरी कहानी सुनाने की कोशिश की थी।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Shalini (@sheenz_t)

30 मई 2021 को पहले पोस्ट में किसी राइटर की बात को दोहराया गया है। जिसमें लिखा- 'इमोशन शोषण किसी की पहचान को खत्म करता है. उनके मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक सोच के साथ ये गलत है.'  लोग लगातार इन पोस्ट पर उनसे कमेंट कर के उनकी परेशानी पूछ रहे हैं। 24 जून को ही हिंसा को लेकर बड़ी बात कही। पोस्ट में एक रोती लड़की की तस्वीर है, जिस पर लिखा है, 'वो संस्कारी थी जब तक सहती रही, बद्तमीज हो गई जब बोल पड़ी।'

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Shalini (@sheenz_t)

इसके कैप्शन में शालिनी ने लिखा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस समाज से आते हैं, अमीर या गरीब, पढ़ा-लिखा या अनपढ़, आप फेमस हैं या नहीं, सभी जगह महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है. हर वर्ग में महिलाओं की दुर्दशा एक जैसी होती है' शालिनी तलवार ने 20 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- 'कभी किसी को बार-बार झूठ बोलने के लिए माफ न करें। ये उनके चरित्रहीनता, ईमानदारी, छल और खराब मानसिकता को दर्शाता है।' 4 अगस्त 2021 को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शालिनी ने पोस्ट कर कुछ बातें कहीं।

शालिनी ने लिखा- 'कई ज्यादा ट्रॉमा बरदाश्त करने वाले लोग पूरी तरह कभी ठीक नहीं होते। जब ऐसा हुआ तो हमें ये समझना होगा कि वो सही थे, जहां उन्हें सही होना चाहिए था। सभी चीजे ठीक होने के लिए नहीं होती, इससे साहस से न जोड़े। कुछ लोगों को इतना प्रताड़ित किया जाता है कि वो अपनी इच्छा कभी जाहिर ही नहीं कर पाते। ये हादसे उनसे सब कुछ छीन लेते हैं और उन्हें इसे बर्दाश्त करने के लिए और साहस मिलता है, जिसके सहारे वो आगे बढ़ते रहते हैं। जब तक ये किसी के साथ होता नहीं, तब तक वो समझ नहीं सकता। हमें करुणामय समाज चाहिए।'