Hindi News

indianarrative

Music Composer Raamlaxman Dies: नहीं रहे ‘हम आपके हैं कौन’ के संगीतकार, लता मंगेशकर ने दी श्रद्धांजलि

photo courtesy Google

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आई है। दिग्गज संगीतकार विजय पाटिल जिन्हें रामलक्ष्मण के नाम से इंडस्ट्री में जाना जाता था.. आज उनका निधन हो गया। रामलक्ष्मण पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह 79 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। विजय पाटिल पहले रामलक्ष्मण के लक्ष्मण के नाम से मशहूर थे। उनसे साथ राम की जोड़ी यानी उनके साथी सुरेंद्र बड़जात्या थे। दोनों ने साथ मिलकर इंडस्ट्री में काम शुरू किया।

साल 1988 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला। फिल्म के गाने सुपरहिट रहे। बाद में उन्होंने सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ साथ हैं' में संगीत दिया। इस जोड़ी ने मिलकर न सिर्फ हिंदी फिल्मों में ब्लकि मराठी और भोजपुरी फिल्मों में भी अपना म्यूजिक दिया था। साल 1977 में रिलीज हुई करीना कपूर और सैफ अली खान की फिल्म 'एजेंट विनोद' में म्यूजिक दिया था, लेकिन अचानक सुरेंद्र का निधन हो गया। जिसके बाद विजय जी ने अपना नाम रामलक्ष्मण रख लिया।

आपको बता दें कि अपनी फिल्मों में म्यूजिक के लिए रामलक्ष्मण, सूरज बड़जात्या पहली पसंद हुआ करते थे। 1988 में आई सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से उन्हें बहुत बड़ा ब्रेक मिला था। फिल्म और फिल्म के गाने सुपरहिट हुए थे। आज उनके निधन से पूरा बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में है। उनके निधन पर मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने भी शोक व्यक्त किया। लता मंगेशकर ने ट्वीट में लिखा- 'मुझे अभी पता चला कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) जी का स्वर्गवास हुआ। ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। वो बहुत अच्छे इ्ंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाए, जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।'