Hindi News

indianarrative

नहाने के लिए हर वक्त बेताब रहती हैं Janhvi Kapoor, शर्म-लिहाज छोड़ पूछा- ‘आपके घर में बाथरूम है, मैं आ रही हूं शॉवर लेने’

COURTESY- GOOGLE

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट और लुक्स को लेकर चर्चाओं में रहते है। इन दिनों वो अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ फोटोशूट कराने को लेकर चर्चाओं में है। अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर सौतेले भाई-बहन है। स्कूल के दिनों में ही अर्जुन कपूर को छोड़ बोनी कपूर ने श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी। अर्जुन कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते सामान्य नहीं थे। उन्होंने श्रीदेवी को कभी मां नहीं कहा, लेकिन उनके निधन के बाद अर्जुन कपूर अपने सौतेली बहनों के प्रति अपना भाई की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों रैपिड फायर खेलते हुए एक-दूसरे की पोल खोलते नजर आ रहे है। इस दौरान अर्जुन कपूर ने जाह्नवी के नहाने से जुड़ा एक राज खोला। अर्जुन ने बताया कि जाह्नवी सूटकेस लेकर घूमती रहती हैं और दुनिया के किसी भी कोने में नहा सकती हैं। इस पर जाह्नवी ने भी हामी भरी और बोलीं, हां अगर आपके घर में बाथरूम है, मैं आ रही हूं शॉवर लेने।

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वो ईशान खट्टर के अपोजिट नजर आई थीं।  हाल ही में एक्टर राजकुमार राव के साथ हॉरर फिल्म 'रूही' में नजर आई थीं। अब जाह्नवी कपूर जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2008 में आई अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है।