Hindi News

indianarrative

Ajay Devgn के गाने पर जीजा-साली ने मिलकर किया ऐसा डांस, देख वीडियो बना रही बीवी को भी हो गई जलन

COURTESY- GOOGLE

जीजा-साली का रिश्ता मजाक मस्ती और शरारतों से भरा होता है। साली जहां 'जीजू-जीजू'  कहकर जीजाजी की टांग खींचने में हमेशा आगे रहती है, तो वहीं जीजा जी भी साली संग मजाक करने में पीछे नहीं रहते। सोशल मीडिया पर इसी खास रिश्ते का एक नटखटपने से भरा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला को अपने जीजाजी के साथ अजय देवगन की फिल्म 'गोलमाल' के एक पॉपुलर बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस कर रही है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देख सकते है कि महिला ने लाइट पर्पल कलर की साड़ी पहनी हुई है और  'क्यों आगे-पीछे डोलते हो…' गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। वहीं उनके जीजा जी शर्माते हुए नजर आ रहे है। लेकिन साली के साथ डांस स्टेप्स करने की पूरी कोशिश कर रहे है।   'क्यों आगे-पीछे डोलते हो…' गाने में परेश रावल है।

इस वीडियो को 'बोल्ड मीरा स्वैग' नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- 'मेरे प्यारे जीजू…'…. वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। जीजा-साली का ये क्यूट बॉन्ड लोगों को खूब पसंद कर रहे है।