Hindi News

indianarrative

Kajol की हूबहू हमशक्ल है ये लड़की, नैन नक्श ऐसे कि अजय देवगन भी खा जाएं धोखा, देखें वीडियोज

photo courtesy google

बॉलीवुड स्टार्स अपनी लाइफ में जो करते है, फैंस उन्हें कॉपी करते है। लेकिन जब बात उनकी तरह शक्ल पाने की तो, इसमें कुछ ही फैंस कामयाब हो पाते है। कई फिल्मी सितारों के हमशक्ल सोशल मीडिया पर उनकी नकल कर खूब नाम कमा रहे है। इस कड़ी में एक नाम है ‘पिंकी साहा’ का, पिंकी साहा बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की तरह दिखती है।

काजोल के गानों पर लिपसिंक करके पिंकी साहा वीडियो ‏शेयर करती रहती है। उनके ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आते है। एक झलक में तो हर कोई पिंकी साहा को असली काजोल समझ बैठता है। आपको बता दें कि पिंकी साहा एक टिक टॉक स्टार रह चुकी है। टिक टॉक बंद हो जाने के बाद वह इन दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रही है। पिंकी साहा के नैन नक्श हूबहू काजोल की तरह दिखते है।

पिंकी का देखने का स्टाइल हो या उनका लुक, वह बिल्कुल काजोल जैसा है। काजोल की इस हमशक्ल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। पिंकी अक्सर अपने वीडियोज में काजोल की नकल करते हुए दिखती हैं. फिर वह काजोल का कोई फिल्म का डायलॉग हो या फिर कोई गाना, पिंकी पूरी तरह से खुद को काजोल की तरह ढालने की कोशिश करते हुए नजर आती है।