Hindi News

indianarrative

Kajol Birthday: 12वीं पास काजोल के पास बेहिसाब करोड़ों की संपत्ति, 16 साल की उम्र में घर से भागकर किया था फिल्मों में काम, जानें यहां सबकुछ

COURTESY- GOOGLE

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। काजोल के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स उन्हें ने बधाई दी है। इस कड़ी में काजोल के पति और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने ट्विटर पर एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की। जिसमें काजोल अजय के कंधे पर सिर रखकर हंस रही हैं। अजय देवगन ने लिखा- 'आपने मेरे चेहरे पर स्माइल लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। आप बेहद स्पेशल हैं और मैं आपका बर्थडे भी स्पेशल बनाने की पूरी कोशिश करूंगा।'

काजोल ने महज 16 साल की उम्र में हीएक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया था। उनकी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'बेखुदी' थी। इसके बाद काजोल ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों में काम किया। जिसमें बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुप्त, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले, माई नेम इज खान, कभी खुशी कभी गम और तानाजी समेत कई शानदार फिल्में शामिल है। एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता था और यही वजह है कि उन्होंने फिल्मों की ओर रुख कर लिया। काजोल ने जब पहली फिल्म साइन की, उस समय वो स्कूल में पढ़ती थीं।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

वक्त के साथ अपने करियर में सफलता पाने वाली काजोल आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी बनती गई। http://caknowledge.com की रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 में काजोल का नेट वर्थ 24 मिलियन डॉलर है। काजोल 180 करोड़ रूपए की संपत्ति की मालकिन हैं। काजोल एक महीने में 1 करोड़ से ज़्यादा रुपये कमा लेती हैं और सालाना उनकी आमदनी 12 करोड़ रुपये से ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक काजोल एक फिल्म के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। ब्रांड इंडोर्समेंट से उनकी खूब कमाई होती है।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

काजोल मुंबई के एक आलिशान घर में रहती हैं। बताया जाता है कि उनका घर मुंबई के सबसे क्लासिक घरों में से एक है। यही नहीं काजोल को महंगी गाड़ियों का भी खूब शौक है। अजय देवगन और काजोल Rolls Royce Cullinan, Audi A5, Mercedes-Benz S-Class, Maserati और BMW X7 जैसी गाड़ियों के प्राउड ऑनर्स हैं।