Hindi News

indianarrative

Mahendra Singh Dhoni के बाद कंगना रनौत ने शेयर की घोड़े के साथ वीडियो, रफ्तार में करती थी घुड़सवारी

photo courtesy Google

इंडियन क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का घोड़े के साथ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कंगना घुड़सवारी करती नजर आ रही है। कंगना ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की। वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा- 'आज सुबह की घुड़सवारी।', वीडियो में कंगना ब्लैक कलर की पैंट के साथ ऑरेंज पोलो शर्ट में सफेद घोड़े की सवारी करती हुई दिखाई दे रही है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है।

आपको बता दें कि कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म 'थलाइवी' को लेकर काफी चर्चाओं में है। इस फिल्म के लिए उन्होंने 20 किलो वजन बढ़ाया था। इसका जिक्र वो कई बार सोशल मीडिया पर कर चुकी हैं। पिछले साल अक्टूबर में कंगना ने योग सेशंस की फोटो शेयर करते हुए लिखा था- 'थलाइवी के लिए मैंने 20 किलो वजन बढ़ाया था। अब जबकि हम इसे कंप्लीट करने के करीब पहुंच गए हैं तो अपना पहले वाला साइज, फुर्तीलापन, मेटाबोलिज्म और फ्लेक्सिब्लिटी पाने की जरूरत है। जल्दी जागना और फिर जॉगिंग करना। कौन-कौन मेरे साथ है?'

आपको बता दें कि धोनी का भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो घोड़े के साथ दौड़ते नजर आ रहे है। धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को जानवरों का बेहद शौक है और उनके घर में करीब 4 कुत्ते हैं। वहीं धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस में 2 घोड़े भी हैं, अक्सर साक्षी इंस्टाग्राम पर फार्म हाउस में उनके डॉग्स और घोड़ों के साथ बिताए पलों को शेयर करती रहती हैं। आपको बताते चलें कि, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने इस सीजन यानी आईपीएल 2021 में शानदार वापसी की और टूर्नामेंट के स्थगित होने से पहले 7 में से 5 मैचों में जीत दर्ज की थी।