Hindi News

indianarrative

Kirron Kher Blood Cancer: ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं किरण खेर, 5 महीने से चल रहा इलाज, जानिए अब कैसी है सेहत?

किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित। फाइल फोटो

Kirron Kher Blood Cancer: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बात की जानकारी चंडीगढ़ के बीजेपी प्रेसिडेंट अरुण सूद ने दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा (multiple myeloma) है, जो एक प्रकार का ब्लड कैंसर है। 

बताया जा रहा है कि 11 नवंबर को किरण खेर के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। इसका इलाज चंडीगढ़ के एक अस्पताल में चला। इस दौरान जांच के लिए कुछ सैंपल्स लिए गए, जिसमें खुलासा हुआ कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा है।

ब्लड कैंसर का खुलासा होते ही किरण खेर चार दिसंबर को मुंबई के लिए रवाना हो गई और यहां के एक हॉस्पिटल में अपना इलाज जारी रखा।  बताया जा रहा है कि वो रुटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल आती-जाती रहती हैं। सूत्रों की मानें तो किरण खेर धीरे-धीरे रिकवर भी कर रही हैं। उनके हालत में पहले से काफी सुधार है। चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर क्या है मल्टीपल मायलोमा ?

मल्टीपल मायलोमा एक प्रकार का ब्लड कैंसर है। इस बीमारी में खून में व्हाइट बल्ड सैल से जुड़ी दिक्कत आती है, जो कोशिकाएं को नुकसान पहुंचाने का काम करते है। पहले इस बीमारी को लाइलाज बीमारी माना जाता था, लेकिन अब इसका इ्लाज संभव है।