Hindi News

indianarrative

Kriti Sanon सालाना कमाती हैं इतने करोड़ रुपए, आलीशान बंगले, लग्जरी गाड़ियों से दिखती है रईसी, जानिए कितनी है कुल प्रॉपर्टी

COURTESY- GOOGLE

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। उनका जन्म 27 जुलाई 1990 को दिल्ली में हुआ। उनके पिता राहुल सनोन सी.ए है और उनकी मां गीत सनोन डीयू में प्रोफेसर हैं। दिल्ली में रहने वाली कृति सेनन ने नोएडा के एक कॉलेज से बी.टेक किया हुआ है। कृति का बचपन से एक्टिंग करने का शौक रहा। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में किस्मत अजमाई और साउथ फिल्मों में काम करा शुरु किया। कृति सेनन पहली बार पर्दे पर सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आई थी। वहीं उन्होंने बॉलीवुड में टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती' के जरिए एंट्री ली।

इसके बाद कृति ने 'बरेली की बर्फी', 'पानीपत', 'लुका छुपी' सहित कई फिल्मों में शानदार काम किया। बात करें अगर उनकी प्रॉपर्टी की, तो वो करोड़ों रुपयों की अकेली मालकिन है। filmysiyappa.com की रिपोर्ट के अनुसार कृति सेनन के पास 5 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी है यानी भारतीय करेंसी के मुताबिक, 37 करोड़ रूपए की वो अकेली मालकिन हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि कृति की सालाना कमाई 5 करोड़ रूपए के करीब है और महीने में वो 55 लाख से ज्यादा कमा लेती हैं।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

कृति की सबसे ज्यादा कमाई एक्टिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। वो एक फिल्म के लगभग 2 करोड़ फीस लेती हैं। इसके अलावा स्टेज शो भी करती हैं। कृति का क्लोथिंग मिस टेकेन भी है। कृति के पास 15 ब्रांड एंडोर्स हैं। जिसमें बाटा, अर्बन क्लैप, फेम, टाइटन रागा समेत कई ब्रांड शामिल है। रिपोर्ट्स की माने वो हर साल ब्रांड से करीब 2 करोड़ रुपये कमाती हैं। कृति लग्जरी गाड़ियों की भी शौकीन है। उनके पास BMW 3 Series, Audi Q7 जैसी गाड़ियां मौजूद हैं।

कृति सेनन के पास कई फ्लैट्स और बंगले भी है। साल 2014 में उन्होंने मुंबई के रेंटेड अपार्टमेंट में अपना घर खरीदा था। वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। उनकी फिल्म 'मिमी' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। जिसमें वो एक सेरोगेट मदर का रोल प्ले कर रही है। इसके अलावा वो अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' में भी नजर आएंगी। यही नहीं,कृति 'आदिपुरुष' में भी सीता के किरदार में नजर आएंगी। ये कृति का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'गणपत' से अपना लुक शेयर किया था।