Hindi News

indianarrative

Lata Mangeshkar ने 10-20 हजार नहीं बल्कि- इतने हजार गानों को दी है अपनी आवाज

इतने हजार गानों को लता दीदी ने दी है अपनी आवाज

स्वर की मल्लिका कही जाने वाली लता मंगेशकर आखिरकार जिंदगी से अपनी जंग हार गईं। लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कन लता मंगेशकर का कोरोना की वजह से 92 साल की उम्र में निधन हो गया। लता मंगेशकर ने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। वह पिछले 28 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी। आज भी उनके सदाबहार गाने लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। लता मंगेशकर को भारत की स्वर कोकिला कहा जाता था। हिंदी सिनेमा में उनके नाम को सम्मान से लिया जाता है। उन्होंन अपनी सुरीली आवा से दशकों तक संगीत की दुनिया को गुलजार किया उन्होंने 10 या 20 हजार नहीं बल्कि 30 हजार से भी ज्यादा सदाबहार गानों को अपनी सुरीली आवाज दी है।

Also Read: लता मंगेशकर का अपने फैंस के नाम 'वो' आखिरी पैगाम! दिल को छू लेंगे शब्द

लग जा गले- ये पुराने जामाने का सुपरहिट गानों में से एक है। जब यह गाना रिलीज किया गया तब लोगों की जुबं पर कुछ समय तक यही गांना चढ़ा रहा। नए जमाने में भी इस गाने की दीवानगी लोगों में कम नहीं है। इस गाने को लता मंगेशकर ने फिल्म 'वो कौन थी' के लिए गाया था।

रंगीला रे- रंगली रे गाने को कौन नहीं सुना है, साल 1970 में देवानंद की सुपरहिट फिल्म 'प्रेम पुजारी' में जब लोगों ने 'रंगीला रे' गाना सुना तो लोग इसके पीछे दीवाने हो गए। इस गाने को आज भी सुना जाता है।

एक प्यार का नगमा है- 1972 में आई फिल्म शोर का यह गाना आज भी सुपरहित है। इसे लता मंगेशकर ने गाया था और इसका संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया था।

Also Read: स्वर सामराज्ञी लता मंगेश्कर का स्वर हुआ शांत, ब्रीच कैंडी में ली आखिरी सांस, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

लगता मंगेशकर के अन्य सुपरहिट गानों की बात करें तो, आजा पिया तोहे प्यार दूं, ए मेरे वतन के लोगों, मेरे ख्वाबों में जो आए, भीगी भीगी रातों में, सलाम ए इश्क, सत्यम शिवम सुंदरम, परदेसिया ये सच है पिया जैसे कई सदाबहार गाने आज भी लोगों की जुबा पर गुगुनाते हुए सुना जा सकता है।