Hindi News

indianarrative

Mahesh Bhatt Birthday: कभी विनोद खन्ना के सेक्रेटरी थे महेश भट्ट, अपनी ही बेटी को किया था Kiss, वो बातें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां

courtesy google

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट आज अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं। महेश भट्ट का जन्म मुंबई में 20 सितंबर 1948 को हुआ। महेश भट्ट ने अपनी स्‍कूली पढ़ाई डॉन बोस्‍को हाई स्‍कूल, माटुंगा से की है। स्‍कूल के दिनों में ही उन्‍होंने पैसा कमाने के लिए समर जॉब्‍स शुरू कर दिया था। महेश भट्ट ने 20 साल की उम्र में विज्ञापनों के लिए लिखना शुरू कर दिया था। जब महेश स्ट्रगल कर रहे थे उस दौरान महेश स्मिता पाटिल और विनोद खन्ना के सेक्रेटरी के रूप में काम करते थे। फिल्म कब्जा से उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर काम शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें- BSSC Exams: 1218 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का फिर से मौका दे रही बिहार कर्मचारी चयन आयोग, नवंबर में जारी होगा रिजल्ट

26 साल की उम्र में महेश भट्ट ने बतौर निर्देशक फिल्म 'मंजिलें और भी हैं' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने लहू के दो रंग, अर्थ, सारांश, नाम, डैडी, आशिकी, दिल है के मानता नहीं और हम हैं राही प्यार के सहित कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था। इतना ही नहीं महेश भट्ट स्वाभिमान, कभी कभी और नामकरण जैसे कई चर्चित टीवी सीरियल्स का भी निर्देशन किया है। उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी सफल रही उतनी है उनकी पर्सनल लाइफ के विवाद सुर्खियों में रहे। महेश भट्ट ने महज 20 साल की उम्र में कॉलेज की गर्लफ्रेंड लोरिएन ब्राइट से शादी कर ली थी।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by OYE NIKAME (@oyenikame)

यह भी  पढ़ें- Kangana Ranaut का जवाब नहीं! वीकेंड पर भी खतरनाक स्टंट कर पसीना बहा रही बॉलीवुड क्वीन, देखें तस्वीरें

शादी के लिए लोरिएन ब्राइट ने अपना नाम बदलकर किरण भट्ट रख लिया था। किरण भट्ट से महेश के दो बच्चे हुए पूजा भट्ट और राहुल भट्ट। ये शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। इसके पीछे की वजह परवीन बॉबी को माना जाता हैं। महेश भट्ट शादीशुदा होते हुए भी प्यार में पड़ गए थे। परवीन बॉबी उन दिनों की पॉपुलर स्टार थी। महेश ने परवीन के लिए अपनी पत्नी को छोड़ दिया और वो परवीन के साथ लिव इन में रहने लगे, लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब परवीन पूरी तरह अकेली रह गई थी। उनका शव दो दिन तक घर में पड़ा रहा था। इसके बाद महेश भट्ट की जिन्दगी में सोनी राजदान आईं।

यह भी पढ़ें- Sapna Choudhary की अर्जी को लखनऊ कोर्ट ने किया खारिज, लाखों रुपए हड़पने का हैं आरोप

दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। अब तक महेश ने किरण भट्ट से तलाक भी नहीं लिया था। जिसके बाद महेश ने सोनी से शादी के लिए मुस्लिम धर्म अपना लिया। सोनी से भी महेश के दो बच्चे हैं आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट।

महेश भट्ट ने एक मैगजीन के कवर के लिए अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ लिपलॉक किया, जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना हुई थी। महेश भट्ट ने तो एक इंटरव्यू में यहां तक कह दिया था कि अगर पूजा उनकी बेटी नहीं होतीं तो वह उससे शादी कर लेते। हालांकि, वह चाहे जितने ही विवादों में घिरे अब भी वो अपनी बात बेबाकी के साथ रखते हैं। वहीं बात करें प्रॉपर्टी की तो caknowledge.com की रिपोर्ट के अनुसार महेश भट्ट के पास 350 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है।