Hindi News

indianarrative

Coronavirus: बॉलीवुड सेलेब्स के लिए बुरी खबर!, Maldives ने भारतीयों की एंट्री की बंद

photo courtesy she the people

भारत कोरोना की मार झेल रहा है। महाराष्ट्र में हर दिन हजारों लोग कोरोना से दम तोड़ रहे है। ऐसे में राज्य में लॉकडाउन लगा हुआ है। फिल्मों की शूटिंग को बंद कर दिया है। कुछ सेलेब्स लॉकडाउन का पालन कर रहे है, तो कुछ सेलेब्स छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंचे और कुछ मालदीव जाने की प्लानिंग कर रहे है। लेकिन इन सबके बीच अब सेलेब्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। ये खबर उनकी मालदीव प्लानिंग से जुड़ी है। दरअसल, भारतीयों की मालदीव में एंट्री बंद हो गई है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मालदीव ने ये बड़ा फैसला लिया है।

इसे भी देखेंः देश में कोरोना फैल रहा, मालदीव में मस्ती कर रहे बॉलीवुड सितारे

मालदीव के मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म ने ट्वीट कर इसको लेकर ट्वीट किया और लिखा- '27 अप्रैल से भारत से मालदीव आने वाले सैलानियों पर रोक लगा दी गई है। शुक्रिया इसमें हमारा साथ देने के लिए।' मालदीव ने भारत से वेकेशन पर आने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा दी है। ऐसे में अब बॉलीवुड सेलेब्स मालदीव नहीं जा पाएंगे। बीते दिनों मालदीव गए सेलेब्स अब वहां से लौट रहे है। हाल ही में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दिशा पटानी, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान समेत कई सितारे वेकेशन के लिए मालदीव पहुंचे थे। इनके अलावा, श्रद्धा कपूर भी कजिन प्रियांक शर्मा की शादी को अटेंड करने मालदीव गई थी।

आपको बता दें कि कोरोना काल के बीच सितारों का मालदीव घूमने जाने को लेकर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने एक ट्वीट किया था। उन्होंने अपने इस ट्वीट के जरिए कहा- 'ये सितारे ऐसे वक्त में छुट्टियों की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है जब पूरी दुनिया सबसे बड़े संकट में है। लोगों के पास खाना नहीं है और आप पैसे फेंक रहे हो। कुछ तो शर्म करो। वेकेशन पर जाना बुरी बात नहीं है लेकिन इस मुश्किल वक्त में भी सोशल मीडिया पर उसका दिखावा करना बेहद गलत है। इन लोगों ने मालदीव को तमाशा बना रखा है। मुझे नहीं पता कि उनका टूरिज्म इंडस्ट्री के साथ क्या रिश्ता है, लेकिन इंसानियत के लिए अपनी ये छुट्टियां अपने तक ही सीमित रखें।'