Hindi News

indianarrative

Milkha Singh के निधन पर शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा समेत सेलेब्स ने जताया शोक, अनिल कपूर ने याद की पहली मुलाकात, बिग बी बोले- ‘दुख में हूं’

photo courtesy google

दुनिया में भारत का नाम करने वाले एथलीट मिल्खा सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने शुक्रवार रात 11:30 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो पिछले एक महीने से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का देहांत भी कोरोना की वजह से हो गया था। मिल्खा सिंह ने 91वें साल में अपनी अंतिम सांस ली है। जिसके बाद अस्पताल वालों ने पार्थिव शरीर को उनके परिवार को सौंप दिया है।  मिल्खा सिंह के निधन पर न सिर्फ खेल जगत में बल्कि बॉलीवुड में भी शोक की लहर दौड़ रही है। सितारें मिल्खा सिंह को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे है।

अमिताभ बच्चन ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया- 'दुख में हूं.. मिल्खा सिंह का निधन.. भारत का एक गौरव.. एक महान एथलीट.. एक बड़ा इंसान.. वाहेगुरु दी मेहर.. प्रार्थना।'

अक्षय कुमार ने लिखा- 'मिल्खा सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर अविश्वसनीय रूप से दुखी हूं। एक ऐसा किरदार जिसका मुझे हमेशा परदे पर ना निभाने का पछतावा होता है! फ्लाइंग सिख। ओम शांति, सर।'

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- 'गर्मजोशी और स्वागत करते हुए आपने हमारी पहली मुलाकात को इतना खास बना दिया था। मैं  मैं आपकी उत्कृष्टता से प्रेरित हूं, आपकी विनम्रता से प्रभावित हूं, हमारे देश में आपके योगदान से प्रभावित हूं। ओम शांति मिल्खा सिंह जी। परिवार को प्यार और प्रार्थना।'

शाहरुख खान ने ट्वीट किया- 'फ्लाइंग सिख अब व्यक्तिगत रूप से हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी उपस्थिति हमेशा महसूस की जाएगी। उनकी विरासत बेजोड़ रहेगी… मेरे लिए एक प्रेरणा… मिलियन लोगों के लिए एक प्रेरणा.. रेस्ट इन पीस मिल्खा सिंह सर।'

फरहान अख्तर ने ट्वीट किया- 'डियरेस्ट मिल्खा जी, मेरा एक हिस्सा अभी भी ये मानने से इनकार कर रहा है कि आप अब नहीं रहे। शायद यह जिद्दी पक्ष है, जो मुझे आपसे विरासत में मिला है। वह पक्ष जब वह किसी चीज पर अपना मन लगाता है, बस कभी हार नहीं मानता। और सच्चाई ये है कि आप हमेशा जीवित रहेंगे, क्योंकि आप एक बड़े दिल वाले, प्यार करने वाले, गर्मजोशी से भरे सीधे-सादे आदमी से ज्यादा थे। आपने एक विचार का प्रतिनिधित्व किया। आपने एक सपने का प्रतिनिधित्व किया। आपने प्रतिनिधित्व किया, कैसे कड़ी मेहनत कर ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से व्यक्ति अपने घुटनों से उठकर आसमान को छू सकता है। आपने हम सभी के जीवन को छुआ है। जो लोग आपको एक पिता और दोस्त के रूप में जानते हैं, उनके लिए ये एक आशीर्वाद था। मैं आपको पूरे दिल से प्यार करता हूं।'

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर मिल्खा सिंह के साथ कई फोटोज शेयर की और कैप्शन में लिखा – 'मिल्खा सिंह जी ने अपने घर में हमारा स्वागत किया और उनकी लवली वाइफ ने हमें अब तक के सबसे अविस्मरणीय आलू के पराठें खिलाए थे.. वे वास्तव में एक अविश्वसनीय खिलाड़ी, अभूतपूर्व मेजबान और सबसे बढ़कर एक अद्भुत इंसान थे। आप सच में बहुत याद आएंगे।'

सोनू सूद ने ट्वीट किया- 'आपके संघर्ष और उपलब्धियों की कहानी दुनिया को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।'

तापसी पन्नू ने टूटे हुए दिल वाले इमोजी के साथ ट्वीट किया- 'और वे दूर उड़ गए।'