Hindi News

indianarrative

Salman Khan के गाने पर Monalisa ने खोई लाज-शर्म, खुलेआम किया पति संग Hot Romance, वीडियो वायरल

photo courtesy Google

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो अपनी फोटोज और वीडियोज के जरिए फैंस से जुड़ी रहती है। हाल ही में मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह के साथ रोमांटिक वीडियो शेयर की। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में दोनों सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' के गाने 'लापता' पर परफॉर्म करते दिखाई दे रहे है। वीडियो में दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही है। वीडियो शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा- 'तो ये मैं हूं और मेरी विश.. जब हम मिलेंगे…'

मोनालिसा ने इस वीडियो को रामोजी फिल्म सिटी में शूट किया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि ये वीडियो मोनालिसा ने विक्रांत के साथ में नहीं बनाया है। दरअसल, मोनालिसा शूट के चक्कर में कहीं दूसरी जगह पर है और वो विक्रांत को मिस कर रही है। मोनालिसा का कहना है कि वो ऐसे विक्रांत से मिलेंगी। इस वीडियो में मोनालिसा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है।

मोनालिसा की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो वो इन दिनों शो 'नमक इश्क का' में नजर आ रही है। शो में मोनालिसा के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले मोनालिसा शो 'नजर' में काम कर चुकी है। इस शो में वो डायन के किरदार में थीं। डायन में मोनालिसा का हॉट अवतार देखने को मिला। टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है। उन्होंने कई हिट भोजपुरी फिल्में दी। मोनालिसा को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी तब मिली जब वो बिग बॉस में आई थीं। मोनालिसा भले ही शो की विनर नहीं रही थीं लेकिन उन्हें शो में पसंद किया गया था।