Hindi News

indianarrative

Mumbai Rave party: फंस गया शाहरुख खान का बेटा आर्यन! एक बडे़ हीरो की बेटी भी शामिल, अंडरगारमेंट्स में छिपाकर ले गए थे ड्रग्स

Mumbai Rave party

मुंबई की एक और ड्रग्स पार्टी का भंड़ाफोड़ हुआ है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को मुंबई से गोवा जा रही क्रूज में ड्रग्स पार्टी  का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान कई बड़े नाम चपेट में आ गए है।  एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इसमें शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान भी शामिल है।

आर्यन था क्रूज पर मौजूद

एनसीबी के टीम ने जब क्रूज पर छापा मारा तो एमडीएमए, कोकीन, एमडी और चरस बरामद हुए। इस मामले में अब तक 8 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। एनसीबी ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। NCB सूत्रों के मुताबिक, क्रूज पर एक बड़े एक्टर की बेटी भी मौजूद थी। हालांकि, उन्हें हिरासत में लिया गया है या नहीं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी इस क्रूज पर मौजूद थे। वे रेव पार्टी का हिस्सा थे या नहीं इसकी NCB ने पुष्टि नहीं की है।

अंडरवियर में छिपा कर ले गए थे ड्रग्स

सूत्रों का कहना है कि क्रूज पर जो रेव पार्टी चल रही थी उसमें शामिल लोग अपनी पैंट की सिलाई में, महिलाओं के पर्स के हैंडल में, अंडरवियर के सिलाई वाले हिस्से में और कॉलर की सिलाई में छिपाकर ड्रग्स ले गए थे। अब इन सब का मेडिकल कराया जा रहा है। अगर ड्रग्स लेने की पुष्टी होती है तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में शामिल होने के लिए दिल्ली से तीन लड़कियां आईं थी। इन तीनों से भी एनसीबी पूछताछ कर रही है।

दिल्ली से कई लड़के-लड़कियां हुई थी शामिल

सूत्रों के मुताबिक, क्रूज पर आर्यन, अरबाज नाम के एक शख्स के साथ गए थे। आर्यन VVIP गेस्ट थे, इसलिए उनकी कोई एंट्री फीस नहीं थी। अरबाज एक बड़े बिजनेसमैन का बेटा है। सूत्रों के मुताबिक, NCB को जांच के दौरान इसके जूते से ड्रग्स मिला है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। NCB के अधिकारियों ने शाहरुख के बेटे आर्यन का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

फिलहाल NCB इन लोगों से पूछताछ कर रही है:

1 मुनमुन धमेचा 2 नुपुर सारिका 3 इस्मीत सिंह 4 मोहक जैसवाल 5 विक्रांत छोकर 6 गोमित चोपड़ा 7 आर्यन खान 8 अरबाज मर्चेंट