Hindi News

indianarrative

बड़ी खबर: मुंबई के फाइव स्टार होटल में अपने बर्थडे पर ड्रग्स पार्टी कर रही थी बॉलीवुड अभिनेत्री, पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा

नाइरा नेहल शाह

कहते हैं बॉलीवुड में नशा आम बात है। शराब से लेकर ड्रग्स तक पार्टियों में आम है। अब एक और अभीनेत्री रंगे हाथे ड्रग्स पार्टी करती पकड़ी गई है। पार्टी जब अपने शबाब पर थी, तभी पुलिस को किसी ने खुफिया तौर पर ख़बर दे दी। जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने देर रात होटल में छापा मारा और अभिनेत्री को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभिनेत्री की पहचान नाइरा नेहल शाह के रूप में हुई है। नेहल मुंबई के एक होटल में अपना बर्थडे मना रही थी। नाइरा नेहल शाह दो तेलगु फिल्मों में भी काम कर चुकी है।

मामला मुंबई के सांताक्रुज पुलिस थाना इलाके का है। जहां एक फाइव स्टार होटल में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहल शाह अपना जन्मदिन मना रही थी। वो ड्रग्स के साथ पार्टी कर रही थी। पुलिस ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात होटल में छापा मारकर इस मामले का खुलासा किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीती रात करीब 3 बजे एक फाइव स्टार होटल में रेड की गई। वहां बॉलीवुड में छोटे रोल करने वाली अभिनेत्री और उसके साथी को ड्रग्स का सेवन करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सांताक्रुज पुलिस ने इस संबंध में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

सांताक्रुज पुलिस के वरिष्ठ अधिकरी ज्ञानेश्वर गनोरे को गुप्ता सूचना मिली थी कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री पांच सितारा होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही है। जिसमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस की टीम फाइव स्टार होटल में पहुंची और बॉलीवुड एक्ट्रेस की पार्टी में छापा मारा। जहां वो अपने साथियों के साथ अपना जन्मदिन मना रही थी।

पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री नेहल शाह होटल के एक रूम में चरस का इस्तेमाल भी कर रही थी। पुलिस ने फौरन पार्टी में मौजूद अभिनेत्री नेहल और उसके दोस्त आशिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों वहां पर चरस का इस्तेमाल कर रहे थे।